फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Many trucks are hostage on Rohana toll for four days

चार दिन से रोहाना टोल पर बंधक हैं कई ट्रक

Wed, 25 Mar 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Many trucks are hostage on Rohana toll for four days
रोहाना टोल प्लाजा के पास हाईवे पर खडे़ ट्रक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चार दिन से रोहाना टोल पर बंधक हैं कई ट्रक
विज्ञापन

रोहाना (मुजफ्फरनगर)। सहारनपुर को लॉकडाउन किए जाने के साथ ही चार दिन से स्टेट हाईवे 59 पर एक दर्जन से अधिक ट्रक टोल प्लाजा पर खड़े हुए हैं। गैर जरूरी सामान लदा होने से पुलिस न तो इन्हें आगे जाने दे रही है और न ही लौटने दे रही है।
सहारनपुर के लॉकडाउन किए जाने के साथ ही जनपद पुलिस ने स्टेट हाईवे 59 स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर बैरियर लगाकर वाहनों की आवाजाही रुकवा दी थी। इसके चलते रोहाना टोल प्लाजा पर सहारनपुर की ओर से आने वाले और सहारनपुर की तरफ जाने वाले एक दर्जन से अधिक ट्रक जहां के तहां खड़े हो गए। इन सभी ट्रकों में गैर जरूरी सामान, पेपर, लोहा आदि लदा हुआ है, जिसके चलते इन ट्रकों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है। ट्रक जहां के तहां खड़े होने से इनके चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रक चालक दीपक, कल्याण, नाजिम व रमेश आदि का कहना है कि पिछले चार दिन से वे पास ही स्थित एक ही होटल पर खाना खा रहे हैं, जिसके चलते उनके पास मौजूद धनराशि भी धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। ट्रक चालकों ने उन्हें जल्द से जल्द जनपद की सीमा से जाने देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

--
ईवान हॉस्पिटल को प्रशासन ने कब्जे में लिया
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस को लेकर जारी लॉकडाउन के बीच प्रशासन ने अब निजी अस्पतालों को आइसोलेशन के लिए अपने कब्जे में लेना शुरू कर दिया है। बुधवार को प्रशासन ने डीएम सेल्वा कुमारी जे के आदेश पर शहर के भोपा रोड स्थित निजी अस्पताल ईवान को अपने कब्जे में ले लिया है। एडीएम प्रशासन अमित कुमार का कहना है कि ईवान अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों के लिए आइसोलेशन वार्ड बनाए जाएंगे, ताकि किसी भी तरह से हालात बिगड़ने की स्थिति में त्वरित उपचार मुहैया कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed