फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Many trains were canceled on Sunday also, four long distance trains ran late by several hours

Muzaffarnagar News: रविवार को भी रहीं कई ट्रेन रदद, लंबी दूरी वाली चार ट्रेन चली कई घंटा लेट

Sun, 10 Sep 2023 07:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 07:35 PM IST
विज्ञापन
Many trains were canceled on Sunday also, four long distance trains ran late by several hours
-लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना, स्टेशन पर करते रहे इंतजार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रविवार को लंबी दूरी वाली चार ट्रेन अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटा देरी से चलीं। एक तरफ जहां यात्री दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के मददेनजर ट्रेनों के रदद रहने से परेशान थे। वहीं इन ट्रेनों के लेट रहने से भी यात्रियों को परेशानियों को सामना करना पड़ा।

नौ व दस सितंबर को दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के मद्देनजर यात्री परेशानी का सामना कर रहे थे। इसके साथ रविवार को काफी यात्रियों को लंबी दूरी वाली चार ट्रेनों के लेट चलने के कारण परेशानी उठानी पड़ी। बताया गया कि योग नगरी से उड़ीसा के पुरी शहर जाने वाली ट्रेन दो घंटा लेट मुजफ्फरनगर पहुंचीं। वहीं पुरी से योग नगरी जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन छह घंटा लेट चली। इंदौर से देहरादून जाने वाली इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन साढ़े चार घंटा व मुंबई से अमृतसर जाने वाली गोल्डन टैंपल ट्रेन डेढ़ घंटा लेट चल रही थी। ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री रेलवे स्टेशन पर परेशान थे। उधर, दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के चलते कई ट्रेन रविवार को भी रदद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed