{"_id":"6106e38e8ebc3e842a03a957","slug":"many-roads-of-the-city-became-ponds-due-to-rain-devband-news-mrt5500283115","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से घंटों तालाब बनी रही नगर की कई सड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से घंटों तालाब बनी रही नगर की कई सड़के
विज्ञापन
देवबंद के शिक्षक नगर बारिश से हुए जलभराव से होकर गुजरता ग्रामीण।
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से तालाब बनी नगर की कई सड़कें
देवबंद (सहारनपुर)। रविवार की सुबह हुई बारिश से जहां जगह-जगह जलभराव हो गया। वहीं, खेतों में खड़ी फसलों में करीब डेढ़ फीट तक पानी भर गया। जिससे किसानों को पशुओं के लिए चारा आदि लाने में भी दिक्कत उठानी पड़ी।
बारिश के कारण नालों से निकली गंदगी के सड़कों व घरों में घुस जाने से लोगों में नगरपालिका के प्रति भारी रोष है। नगर के मोहल्ला रविदास मार्ग, आबकारी रोड, नेचलगढ़, दारुल उलूम रोड, देवबंद बाईपास और शिक्षक नगर में भारी जलभराव होने से लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा। शिक्षक नगर में तो सभासद गजराज राणा के मकान से विधायक बृजेश सिंह के आवास के आगे सड़क तालाब बन गई। इससे मोहल्ला सराय पीरजादगान, वृंदावन सिटी, वेद विहार, विवेक विहार आदि के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भाजपा के पूर्व नगर महामंत्री बिजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि नगरपालिका ने नालों की अच्छी तरह से सफाई नहीं कराई। जिसका परिणाम हर बारिश में नगर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि पानी निकासी के प्रबंध नहीं हैं।