{"_id":"5f440d858ebc3eaae269534e","slug":"many-people-in-custody-in-mayank-murder-case-muzaffarnagar-news-mrt4978300129","type":"story","status":"publish","title_hn":"मयंक हत्याकांड में महिलाओं सहित कई लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मयंक हत्याकांड में महिलाओं सहित कई लोग हिरासत में
विज्ञापन
मयंक हत्याकांड में कई लोग हिरासत में
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। मयंक कंसल की हत्या की घटना में पुलिस ने दो महिलाओं सहित अन्य कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि अभी पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी घटना की जांच कर रही है।
कस्बे से गत 19 अगस्त से लापता युवक मयंक कंसल का सड़ा गला शव रविवार को उसी लकड़ी की आढ़त में मिला था, जहां पर वह मुनीम था। पुलिस ने मृतक के पिता सुनील कुमार की तहरीर पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर चल रही है। जिसमें पुलिस ने रविवार की रात में मयंक के संपर्क में रही एक युवती व उसके भाई और एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके अलावा भी पुलिस घटना को लेकर अन्य कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को अभी कोई सफलता नहीं मिली है। प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की बात सामने आ रही है। घटना की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।