फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Many accused including history sheeter caught

हिस्ट्रीशीटर समेत कई आरोपी पकड़े

Tue, 11 Jan 2022 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Many accused including history sheeter caught
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी का मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया है। इसके अलावा भी कई आरोपी गिरफ्तार किए गए है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात सूजडू तिराहा पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा तब पुलिस ने उसे पीछा कर दबोच लिया। पुलिस का दावा है कि उसने पुलिस पर फायर किया था। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक अमन उर्फ तालिब पुत्र फारूख निवासी किदवईनगर के खिलाफ चरथावल थाने में गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है। विभिन्न धाराओं के कुल आठ मुकदमे दर्ज है। आरोपी युवक वर्तमान में जामियानगर खालापार में रह रहा था। मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया। इसके अलावा रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी जोगेंद्र पाल ने जुआ अधिनियम में परवेज अहमद उर्फ लाला पुत्र रहीस निवासी लद्घावाला से पर्चा सट्टा व 1860 रुपये बरामद किए। खालापार चौकी प्रभारी प्रवेश कुमार ने चाकू बरामद कर खालापार निवासी सदमाम पुत्र इरफान को गिरफ्तार किया। किदवई नगर चौकी पुलिस ने दिलशाद पुत्र अख्तर निवासी किदवईनगर को वारंट के आधार पर पकड़ा। सभी आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed