फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mansoorpur police arrested four miscreants in encounter

मंसूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाश दबोचे

Fri, 14 Feb 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mansoorpur police arrested four miscreants in encounter
खतौली पुलिस की गिरफ्त में लूटपाट के आरोपी युवक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मंसूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाश दबोचे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कब्जे से अवैध हथियार, चोरी का सामान व कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि मंसूरपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शाहपुर की ओर से आ रही स्कूटी व कार सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चारों बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार व चोरी का सामान बरामद किया। पकड़े गए बदमाश नवीन कुमार पुत्र नानकचंद निवासी पुराना विजयनगर थाना विजयनगर, गाजियाबाद, अमित शर्मा पुत्र योगेंद्र शर्मा निवासी ग्राम डूंगरा जाट थाना जहांगीराबाद, बुलंदशहर हाल पता अकबरपुर बहरामपुर गली नं छह बुद्ध विहार थाना विजयनगर गाजियाबाद, उदय सिंह उर्फ करन उर्फ लाला पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्रीन होटल के पास अपार्टमेंट ग्रीन बेल्ट ग्राम बहरामपुर थाना विजयनगर व सचिन पुत्र जसवंत निवासी गली नंबर दो गोशाला फाटक गऊपुरी थाना विजयनगर गाजियाबाद शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह रात्रि के समय जगह-जगह ट्रकों की बैट्रियां चोरी करने के साथ ही लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से भी अधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचे, तीन कारतूस, एक खोखा, कारतूस बोर, दो चाकू, चार फर्जी आधार कार्ड, दो तार कटर और पाना चाबी के अलावा छह मोबाइल फोन, छह बैटरी, एक कार, फर्जी नंबर प्लेट, एक स्कूटी एक्टिवा बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed