फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mansi in spoon race, Vandana tops in long jump

चम्मच दौड़ में मानसी, लंबी कूद में वंदना अव्वल

Thu, 17 Mar 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mansi in spoon race, Vandana tops in long jump
भोपा। जनता इंटर कालेज भोपा में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रियांशी शर्मा प्रथम रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक शाखा भोपा के प्रबंधक उपेंद्र सिंह ने कहा कि हमें खेलों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खेल से शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है। जूनियर बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में पूजा, 400 मीटर दौड़ में सिमरन, चम्मच दौड़ में मानसी, बोरा दौड़ में शगुन सैनी, लंबी कूद में वंदना, ऊंची कूद में वंदना, गोला फेंक में पलक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सीनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रियंका, 200 मीटर दौड़ में सोफिया, 400 मीटर दौड़ में प्रियांशी, चम्मच दौड़ में प्रियांशी, बोरा दौड़ में सलोनी, लंबी कूद में प्रियंका, ऊंची कूद में महक, गोला फेंक में अनुष्का प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग दौड़ में निखिल, ऊंची कूद में मौ. कैफ, तश्तरी फेंक में अतुल कुमार, सीनियर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में तमस तोमर, 400 मीटर दौड़ में हुसैन अली, 3000 मीटर दौड़ में सोहेल अली, लंबी कूद में अहमद रजा, ऊंची कूद में वंश चौधरी, तश्तरी फेंक में अभिषेक कुमार, गोला फेंक में अहमद रजा पहले स्थान पर रहे। अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने आगंतुकों का स्वागत किया। संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता विपिन कुमार ने किया। मौके पर ऑफिसर रमन कुमार, शारीरिक शिक्षक रमेश सिंह चौहान, लोकेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed