फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   mans gender changed fraudulently, condition deteriorated, allegations against Muzaffarnagar Medical College

लिंग परिवर्तन मामला: अस्पताल में था युवक, होश आया तो बन चुका था लड़की, बिगड़ी हालत, अस्पताल पर गंभीर आरोप

Thu, 27 Jun 2024 02:41 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 27 Jun 2024 02:41 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में धोख से युवक का लिंग परिवर्तन कराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वहीं युवक की हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। पीड़ित के परिजनों ने मेडिकल काॅलेज पर साजिश का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
mans gender changed fraudulently, condition deteriorated, allegations against Muzaffarnagar Medical College
लिंग परिवर्तन सर्जरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में लिंग परिवर्तन के मामले में पीड़ित की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल से मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि पुलिस ने अभी तक फरार आरोपियों को नहीं पकड़ा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सुनीता हत्याकांड में बड़ा खुलासा: कातिल भाई गिरफ्तार, पति पर जाए हत्या का शक, इसलिए रचा खाैफनाक षड्यंत्र

विज्ञापन

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज से छुट्टी के बाद पीड़ित को उसके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को यहां पीड़ित की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित के पिता ने बताया कि लगातार घाव बढ़ रहे हैं। ब्लीडिंग नहीं रुक रही है, जिससे पीड़ित की हालत गंभीर है।

डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी। आरोप लगाया कि पुलिस अभी तक दो आरोपियों की पहचान भी नहीं कर सकी है जबकि डॉक्टर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज है।

इससे पहले मंगलवार को पीड़ित के पिता ने सीएमएस और अन्य अधिकारियों से शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी में बेटे का इलाज चल रहा है। इस दौरान एक स्वाथ्स्यकर्मी ने उनसे आधार कार्ड और अन्य प्रमाण पत्र मांगे, जो उन्होंने दे दिए। बाद में पता चला कि जिसे प्रमाण पत्र दिए, वह मेडिकल कॉलेज का ही प्रशिक्षु है।

आरोप लगाया कि उसके प्रमाणपत्रों का दुरुपयोग किया जा सकता है। जिन लोगों ने उसके बच्चे के साथ ऐसा किया है, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पीड़ित पक्ष का कहना है कि उसके पिता का नाम भी गलत दर्शाया गया है।

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

गांव सांझक निवासी पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि भोपा रोड स्थित पेपर मिल में तीन साल पहले काम करने के लिए गया था। यहां पर उसकी दोस्ती सोरम गांव निवासी फोरमैन ओमप्रकाश से हुई। आरोपी ने उसे अपने कमरे पर बुलाकर कुकर्म किया। तंत्र-मंत्र की क्रिया भी की।

आरोपी ने अस्पताल लेकर धोखे से कराया लिंग परिवर्तन
इसके बाद आरोपी उसे बहला फुसलाकर चार जून को दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मारपीट करते हुए मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज ले गया जहां बाथरूम में ले जाकर कुकर्म किया। आरोप है कि डॉक्टर रजा से मिलकर छह जून को उसका प्राइवेट पार्ट कटवा दिया।

यह भी आरोप है अस्पताल में जब उसे होश आया तो डॉक्टर ने उसे कहा कि तुम्हें लड़के से लड़की बना दिया है। इसके बाद युवक ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। हालांकि पुलिस इस मामले में आरोपी ओमप्रकाश को जेल भेज चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed