फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Manoj's sister will go to the army

नक्सलियों से भाई का बदला लेगी आरजू, शहीद की बहन ने जताई फौज में जाने की इच्छा    

Thu, 27 Apr 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 27 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Manoj's sister will go to the army
मनोज के शव पर विलाप करतीं मां और बहन। - फोटो : अमर उजाला
सीआरपीएफ के जवान मनोज कुमार की शहादत से परिवार गम में डूबा हुआ है। हालांकि देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले मनोज के परिवार का देशसेवा का जज्बा कम नहीं हुआ है। शहीद की बहन आरजू ने सेना में भर्ती होकर नक्सलियों से भाई की शहादत का बदला लेने की इच्छा जताई है। 
विज्ञापन


मनोज गांव का होनहार जवान था। उसमें देशसेवा का जज्बा कूट-कूटकर भरा था। सीआरपीएफ में भर्ती होने के लिए मनोज ने काफी पसीना बहाया था। उसने पिता की हत्या के बावजूद अपनी तैयारी जारी रखी और पुलिस सुरक्षा में परीक्षा दी। गांव के लोग बताते हैं कि मनोज जब भी छुट्टी पर गांव आता था, अपने साथियों से मिले बगैर नहीं जाता था।
विज्ञापन


इस बार भी मई में अपने दोस्त राजेंद्र की शादी में आने की जानकारी भी घरवालों को दी थी। मनोज आर्थिक तंगी से उबारने के लिए भी परिवार का सहारा बना हुआ था। मनोज के असमय जाने से मां राजेश देवी, भाई जोगेंद्र, रमेश, टिंकल, अंकित और बहन आरजू, पलक और पायल घटना से टूट चुके हैं। परिजनों का कहना है केंद्र सरकार को ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे फिर किसी परिवार को अपना लाल न खोना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई की याद में रो रही बहन आरजू ने पढ़ाई पूरी करने के बाद सेना मेें जाने की इच्छा जाहिर की है। आरजू ने सेना में भर्ती होकर नक्सलियों से भाई की शहादत का बदला लेने की बात कही है। आरजू ने बताया कि उसका भाई मनोज उसे टीचर बनाना चाहता था, लेकिन अब वह चाहती है कि वह सेना में नौकरी करे। आरजू ने यह भी कहा कि भाई  के सपनों को साकार करने के लिए वह गांव के बच्चों को निशुल्क ट्यूशन पढ़ाएगी।      
 
विधायक ने दी  सहायता राशि      
भोपा। शहीद मनोज के घर पहुंचे विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने पीड़ित परिवार को सहायता राशि देते हुए परिवार की हरसंभव सहायता करने की बात कही। निरगाजनी के शहीद मनोज के अंतिम संस्कार में पहुंचे भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। विधायक ने सहायता राशि के रूप में शहीद की मां को एक लाख रुपये दिए। शहीद मनोज के नाम पर मुख्यद्वार बनवाने और बड़े बेटे जोगेंद्र को शुुगर मिल में नौकरी दिलाने की बात कही।       

शहीद के कॉलेज में शोक की लहर        
भोपा। शहीद मनोज ने भोपा के जनता इंटर कॉलेज से कक्षा 12 की शिक्षा प्राप्त की थी। एनसीसी का अच्छा कैडेट और धावक बनकर उसने कालेज का नाम  रोशन किया था। कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रहलाद सिंह और एनसीसी अधिकारी अरविंद कुमार सहित पूरा स्टॉफ शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल रहा। बृहस्पतिवार को कालेज में शहीद की याद में शोक सभा रखी गई है।       

 भारी कीमत चुकानी होगी नक्सलियों को      
भोपा। मनोज के अंतिम संस्कार में आए सीआरपीएफ रामपुर रेंज के डीआईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में ज्यादा घटना इसलिए हो रही हैं, क्योंकि वहां सड़कें आदि नहीं हैं। वहां सड़कों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि उनके गढ़ तक जाया जा सके।  नक्सली इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ अपने जवानों की शहादत का बदला नक्सलियों से लेगा।    

स्टेडियम बनवाएं
भोपा। शहीद मनोज अच्छा धावक और एनसीसी  कैडेट होने के साथ दोस्तों का भी काफी प्रिय था। उसके दोस्त राजेंद्र, सोनू, विपिन, रीनू और सचिन आदि ने मांग की है कि शहीद के नाम पर क्षेत्र में स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाया जाए, ताकि क्षेत्र के युवा प्रतिभा के दम पर आगे आ सकें।        


नहीं चलाया टैंपू
भोपा।  अलमासपुर निवासी आटो चालक मुकेश को जब सूचना मिली कि क्षेत्र के निरगाजनी निवासी मनोज शहीद हो गया। उसका अंतिम संस्कार होगा। मनोज कुमार के लिए मुकेश ने बुधवार को अपना काम बंद रखा और शहीद को श्रद्धांजलि देने गांव पहुंचा।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed