Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Manipulation started with District Panchayat President

जिपं अध्यक्ष को लेकर जोड़ तोड़ शुरू

Tue, 04 May 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Manipulation started with District Panchayat President
जिपं अध्यक्ष को लेकर जोड़ तोड़ शुरू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का रिजल्ट आने के बाद राजनीतिक दलों ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख पद को लेकर मंथन शुरू कर दिया है। इसी संबंध में भाजपा कोर कमेटी की बैठक भी हुई। विपक्ष भी जिला पंचायत में एक संयुक्त प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पर भाजपा प्रमुख दावेदार के रूप में सामने आई है। भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कौन प्रत्याशी होगा इसे लेकर मंथन शुरू हो गया है। मंगलवार को भाजपा की जिले की कोर कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में सभी सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष शामिल रहे। जिला पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर मंथन हुआ। इनमें प्रमुख रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरपाल निर्वाल, वंदना वर्मा और निर्दलीय जीते केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के चचेरे भाई सतेंद्र बालियान शामिल रहे। इसी के साथ ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख को लेकर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने बताया कि कोर कमेटी की बैठक में मंथन जरूर हुआ, लेकिन प्रत्याशी कौन होगा इसकी घोषणा प्रदेश अध्यक्ष करेंगे।
विज्ञापन

उधर, सपा और रालोद के नेता आपस में लगातार मंथन कर रहे हैं। जो मुस्लिम प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव जीते हैं, इनमें अधिकतम सपा में आस्था रखने वाले हैं। ऐसी स्थिति में एक मजबूत मुस्लिम प्रत्याशी के नाम पर मंथन किया जा रहा है। इसमें जिले के एक सपा नेता के रिश्तेदार का नाम सबसे आगे चल रहा है। रालोद और आजाद समाज पार्टी के विजेताओं से बात की जा रही है। विपक्ष एक मजबूत प्रत्याशी उतारता है तो भाजपा के लिए जीत आसान नहीं होगी। भाजपा को जीत के लिए नौ जिला पंचायत सदस्यों की अतिरिक्त आवश्यकता पड़ेगी। इन सदस्यों को जुटाना बड़ी बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed