फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mandalayak took stock of cleanliness in the city

मंडलायुक्त ने नगर में घूमकर सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

Fri, 23 Apr 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Mandalayak took stock of cleanliness in the city
एसडीएम के साथ नगर का निरीक्षण करते मंडलायुक्त एवी राजमौलि - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ नगर पालिका परिषद के अलावा नगर के बाजारों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोविड-19 की गाइडलाइन के नियमों का लोगों द्वारा किए जा रहे पालन तथा सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त एवी राजमौलि सबसे पहले नगरपालिका परिषद में पहुंचे। जहां उन्होंने पालिका अधिकारियों से नगर में चलाए जा रहे सैनिटाइजेशन की स्थिति की जानकारी ली। मंडलायुक्त ने कहा कि कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जाए। साफ-सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें। इसके बाद मंडलायुक्त ने नगर के अति व्यस्त मेन बाजार, अनाज मंडी और मोहल्ला कायस्थवाड़ा में निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया, जो उन्हें संतोषजनक मिली। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोगों खासकर दुकानों पर बैठे व्यापारियों व उनके नौकरों के मास्क भी देखे। अधिकांश लोग उन्हें मास्क लगाए ही मिले। मंडलायुक्त ने एसडीएम व सीओ को कोविड-19 के नियमों का पालन सख्ती के साथ कराने को निर्देशित किया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम राकेश कुमार सिंह, सीओ रजनीश उपाध्याय, सफाई निरीक्षक पोपिन कुमार, मो. सुफियान और विकास चौधरी आदि रहे।

नगरपालिका में निरीक्षण दौरान अधिकारियों से सैनिटाइजेशन अभियान व सफाई व्यवस्था की जानकारी लेते ?

नगरपालिका में निरीक्षण दौरान अधिकारियों से सैनिटाइजेशन अभियान व सफाई व्यवस्था की जानकारी लेते ?- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed