{"_id":"5849ac944f1c1b732a44886b","slug":"manager-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने मिल में गन्ना प्रबंधक को बंधक बनाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने मिल में गन्ना प्रबंधक को बंधक बनाया
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 09 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
चीनी मिल में धरना देते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली में गेट से गन्ने का इंडेंट कम काटे जाने को लेकर पांच ग्रामों के किसानों ने शुगर मिल में धरना दिया। किसानों ने गन्ना प्रबंधक को बंधक बनाकर अपने बीच धरने पर बैठा लिया। सेंटर का गन्ना कम कर गेट से गन्ना लेने के आश्वासन पर किसान शांत हुए तथा मिल अधिकारी को बंधक मुक्त किया।
क्षेत्र के गांव खेड़ी तगान, रायपुर नंगली, अंबरपुर, मथेड़ी तथा फुलत के किसान भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ शुगर मिल में तथा धरना देकर बैठ गए। धरने पर पहुंचे गन्ना प्रबंधक एके सिंह को किसानों ने बंधक बनाकर अपने बीच धरने पर बैठा लिया। किसानों ने कहा कि गेट से गन्ना कम लेने पर किसानों की गेहूं की फसल में देरी हो रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि गेट से गन्ने का इंडेंट नहीं बढ़ाया गया तो वह सेंटर का गन्ना मिल में नहीं जाने देंगे। इसके बाद गन्ना प्रबंधक ने सेंटरों का गन्ना कम कर गेट का इंडेंट बढ़ाने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त किया गया। धरना, प्रदर्शन करने वालों में ललित त्यागी, दीपक तालियान, ओमपाल, वरूण त्यागी, दीपक त्यागी, मांगे, निक्की अहलावत, बोबी, प्रमोद, डा. मसरूर, डा. जमाल, सफदर, फूल सिंह आदि शामिल थे।