{"_id":"6486d4bc0ff759f2d2086ad3","slug":"man-threatened-the-girl-after-she-bought-beer-in-muzaffarnagar-says-we-are-being-insulted-in-front-of-hindus-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बेइज्जती हो रही हिंदुओं के सामने...गर्दन कलम कर दूंगा, मुस्लिम युवती ने बीयर खरीदी तो शख्स ने दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बेइज्जती हो रही हिंदुओं के सामने...गर्दन कलम कर दूंगा, मुस्लिम युवती ने बीयर खरीदी तो शख्स ने दी धमकी
Mon, 12 Jun 2023 03:46 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 12 Jun 2023 03:46 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक मुस्लिम युवती को शराब के ठेके से बीयर खरीदना महंगा पड़ गया। यहां एक शख्स ने युवती की वीडियो बनाते हुए उसे सिर कलम करने की धमकी दे डाली। पढ़ें पूरी खबर।
विज्ञापन
युवती को दी सिर कलम करने की धमकी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स मुस्लिम युवती को बीयर खरीदने पर सिर कलम करने की धमकी दे रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया है
विज्ञापन
वीडियो में एक शख्स बुर्का पहने युवती व उसकी सहेली को शराब के ठेके से बीयर खरीदने पर धमकाता नजर आ रहा है। वह कह रहा है कि कुछ बात तो पता चले कि क्या मजबूरी है। युवती कह रही है कि कोई मजबूरी नहीं है बीयर ही तो ली है।
विज्ञापन
इस पर शख्स कह रहा है कि तुम्हें सही नजर आ रहा है कि बीयर ही तो है, युवती कह रही है कि चलो अब नहीं खरीदेंगे, फरीदा कर लेगी, ऐसे पहरा न लगाओ।
शख्स कह रहा है कि मैं पहरा नहीं लगा रहा, मैं सब जानता हूं,मुसलमानों की हिंदुओं के सामने बेइज्जती हो रही है। दोनों को मार दूंगा, चाहे जेल जाना पड़े मुझे,पांच सात केस हैं मुझ पर, छह बार जेल जा चुका हूं।
विज्ञापन
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। वहीं पुलिस मामले से बचती नजर आई।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन