फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Making fake disabled pass busted, two arrested

फर्जी दिव्यांग पास बनाने का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Sat, 19 Nov 2022 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Making fake disabled pass busted, two arrested
- शनिवार को चेकिंग में रोडवेज बस में यात्रा करते वक्त पकड़ा
विज्ञापन

- रुपये लेकर पास बनाने वाला युवक भी फर्जी पास के साथ दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस में चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने फर्जी दिव्यांग पास बरामद एक युवक को पकड़ लिया। जिस युवक ने फर्जी पास बनाकर दिया था, उसे भी फर्जी पास के साथ पकड़ा गया है। मामला पुलिस को सौंप दिया हैं।
19 नवंबर की दोपहर परिवहन निगम के सहायक यातायात निरीक्षक याकूब अली एवं केके शर्मा ने मुजफ्फरनगर शामली बाईपास मार्ग पर शामली से आ रही अनुबंधित बस संख्या यूपी 12 टी-1136 का निरीक्षण किया। बस में सवार एक यात्री अजय मलिक के पास दिव्यांग का पास था। यात्री को देखने से ऐसा लग रहा था कि वह दिव्यांग नहीं हैं। गहनता से जांच करने पर पाया कि यह पास फर्जी है। युवक का पास कब्जे में लेकर टीम आरोपी युवक को रोडवेज डिपो कार्यालय ले आई। युवक से पूछताछ की गई तो पता चला कि अश्वनी बालियान नामक व्यक्ति ने 1700 रुपये में दिव्यांग का परिचय पत्र बनाया है। अश्वनी बालियान को भी टेलीफोन कर डिपो कार्यालय पर बुलवाया गया। दोनों की वीडियो बनाई गई। वीडियो में अश्विनी बालियान ने स्वीकार किया कि उसने अजय मलिक से 1700 रुपये लेकर फर्जी दिव्यांग पास बनाया था। अश्वनी बालियान के पास भी दिव्यांग पास बरामद हुआ। दोनों ही युवक दिव्यांग नहीं है। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान बस में एक युवक से फर्जी दिव्यांग पास मिला था। युवक के बताने पर उसके साथी को बुलाकर पूछताछ की गई तो उसके पास भी ऐसा ही फर्जी पास मिला। जबकि दोनों ही दिव्यांग नहीं थे। दोनों में एक युवक ने फर्जी दिव्यांग पास बनाए है। इससे लगता है कि और भी फर्जी पास बनाए गए है। दोनों आरोपी व तहरीर पुलिस की दी हैं। - राजकुमार तोमर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी मुजफ्फरनगर डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed