{"_id":"61e7094fcd96564abf762adc","slug":"make-sure-to-get-vaccinated-also-make-aware-devband-news-mrt573882855","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीनेशन जरूर कराएं, जागरूक भी करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीनेशन जरूर कराएं, जागरूक भी करें
विज्ञापन
मौलाना सैयद अरशद मदनी
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैक्सीनेशन जरूर कराएं, जागरूक भी करें
देवबंद (सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद अरशद मदनी ने कहा कि जो लोग कोरोना और ओमिक्रॉन को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। उस पर ध्यान न देते हुए वैक्सीनेशन जरूर कराएं और इसके लिए दूसरों को भी जागरूक करें।
मंगलवार को कोविड वैक्सीनेशन कराने को लेकर जारी अपील में मौलाना सैयद अरशद मदनी ने कहा कि पूरी दुनिया में कोरोना फैला हुआ है। बहुत से लोगों की मौत हो चुकी है। हिंदुस्तान भी उसकी जद में आया हुआ है। उसके बाद अब ओमिक्रॉन लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। जबकि फ्रांस के अंदर कोई तीसरी वबा (महामारी) आ गई है। उन्होंने कहा कि इनके ऊपर काबू पाने के लिए सारी दुनिया की हुकूमतें वैक्सीन बना रही हैं और अपने नागरिकों को इसकी डोज दे रही हैं। बेहद खुशी की बात यह है कि हिंदुस्तान ने भी वैक्सीन तैयार कर करोड़ों लोगों को इसके टीके लगाए हैं। लेकिन इसको लेकर तरह-तरह के भ्रम भी फैलाए जा रहे हैं। लोगों को चाहिए कि वह इन अफवाहों पर कतई ध्यान न दें और भ्रम को दरकिनार कर वैक्सीनेशन जरूर कराएं। कहा कि जिस तरह पूर्व में चेचक और पोलियो जैसी बीमारियों पर काबू पाया गया, उसी तरह कोरोना और ओमिक्रॉम पर भी काबू पा लिया जाएगा। मौलाना मदनी ने सभी लोगों से अपील कि है कि वह अफवाहों से बचें और जान की हिफाजत के लिए वैक्सीनेशन जरूर कराएं। साथ ही दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।