फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Make public the details of the property of Nagar Panchayat: MP

सार्वजनिक करें नगर पंचायत की संपत्ति का ब्योरा : सांसद

Fri, 12 Jul 2024 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Make public the details of the property of Nagar Panchayat: MP
-नगर पंचायत बोर्ड बैठक में कांवड़ यात्रा व मुहर्रम के पर्व की तैयारियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में कांवड़ यात्रा व मुहर्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने ईओ से कहा कि वह नगर पंचायत की संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक कर नगर पंचायत कार्यालय पर उसकी सूची चस्पा करें।
नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित बैठक में आगामी कावड़ यात्रा व मुहर्रम की तैयारी पर समीक्षा की गई। ईओ दीपक कुमार ने बताया कि कावड़ यात्रा को लेकर कस्बे में पथ प्रकाश की व्यवस्था कराए जाने के साथ पेयजल व सफाई की समुचित व्यवस्था की जाएगी। सभासदों ने अपने-अपने वार्ड में विकास कार्य कराने के लिए प्रस्ताव रखे।
विज्ञापन

बैठक में शामिल सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि वह नगर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी मिलजुल कर कस्बे में विकास कार्य कराएं। उन्होंने ईओ को निर्देशित किया कि कस्बे में जो नगर पंचायत की भूमि है, उसका ब्योरा सार्वजनिक कर उसकी सूची नगर पंचायत कार्यालय पर चस्पा करें। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी और संचालन वरिष्ठ लिपिक सतीश पवार ने किया। सचिन सिंघल, सोनू सैनी, मनोज अरोड़ा, विशाल गर्ग, मोहसिन रंगरेज, सतीश पाल, इस्लाम मलिक, आसिफ सलमानी, वकीला बेगम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed