{"_id":"5e5ff89d8ebc3eeb4b5638a2","slug":"make-markets-available-to-organic-farming-farmers-anandi-ben-muzaffarnagar-news-mrt4721935181","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैविक खेती करने वालों को बाजार उपलब्ध कराएंः आनंदी बेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैविक खेती करने वालों को बाजार उपलब्ध कराएंः आनंदी बेन
बघरा के स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केद्र में गुड उत्पादको की जानकारी लेते राज्यपाल आनंदीबे?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
Link Copied
जैविक खेती करने वाले किसानों को उपलब्ध कराएं बाजार: आनंदी बेन
विज्ञापन
बघरा, (मुजफ्फरनगर)। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि कीटनाशक और रासायनिक उर्वरकों से पैदा हो रहे उत्पादों से बीमारियां बढ़ रहीं हैं। आम आदमी को इनसे बचाने के लिए जैविक खेती की जरूरत है। हम इसके प्रेरक गांव भी तैयार कर सकते हैं। जो किसान जैविक खेती कर रहे हैं उन्हें बाजार उपलब्ध कराया जाना चाहिए। शहर में जिस दिन साप्ताहिक अवकाश रहता है, उस दिन इन किसानों को अपने सामान की बिक्री के लिए जगह अलॉट की जानी चाहिए। जिला स्तर पर डीएम को यह काम करना है।
स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र बघरा में किसान संवाद कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि गुजरात में यह मॉडल लाभकारी साबित हुआ है। किसान देश और दुनिया का पेट भरने का काम करता है। ऐसी व्यवस्था बने कि किसान विश्व में कहीं भी अपने उत्पाद को बेच सके। पूरे भारत में टीबी के मरीज यूपी में सबसे ज्यादा हैं। एक-एक गांव में चार-पांच मरीज मिल रहे हैं। मरीजों की जांच और उपचार कराने में गांव के जागरूक लोगों को सहयोग करना होगा। गांवों में अभी भी महिलाएं बड़ी संख्या में कुपोषण की शिकार हैं। उत्तर प्रदेश में प्रति वर्ष छह हजार महिलाओं की जान प्रसव के दौरान जा रही है। आंगनबाडी केंद्रों पर महिला के साथ उसके पति को भी आना चाहिए। जो पैसा सरकार देती है उससे महिला को दूध और फल खिलाने चाहिए। पति अपनी जिम्मेदारी समझे तो मौतों में कमी आएगी। राज्यपाल ने महिलाओं से भी खेती और पशुपालन में आगे आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।