फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Makar Sankranti festival celebrated with enthusiasm, Khichdi distributed

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - हर्षोल्लास से मनाया मकर संक्रांति पर्व, बांटी गई खिचड़ी

Mon, 15 Jan 2024 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 15 Jan 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti festival celebrated with enthusiasm, Khichdi distributed
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। शहर में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। व्यापार और सामाजिक संगठनों ने जगह-जगह खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया। शहर के शिव चौक, हनुमान चौक, झांसी रानी चौक, जानसठ रोड, कोर्ट रोड, मालवीय चौक, टाउन हॉल रोड, अंसारी रोड, भोपा रोड, नई मंडी सहित अन्य जगहों पर प्रसाद वितरण शिविर लगाए गए।

नवीन मंडी व्यापार संघ की ओर से शिव मंदिर प्रांगण में खिचड़ी प्रसाद वितरण का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। शिविर में पहुंचे जन प्रतिनिधियों और किसान नेताओं को राम लिखे झंडे भी भेंट किए गए। शिविर में पहुंचे लोगों को खिचड़ी, पकौड़ी, चाय, पापड़, गुड़ का प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक उमेश मलिक, अशोक कंसल, यशपाल बालियान, श्याम सिंह सैनी, चरण सिंह टिकैत, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, प्रमोद त्यागी, रवि शर्मा, डॉ. सुभाष शर्मा, बिट्टू मौजूद रहे।
विज्ञापन


गुर्जर सम्राट मिहिर भोज ट्रस्ट परिवार की ओर से शकुंतलम आवास विकास कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में मकर संक्रांति के मौके पर समोसा और जलेबी का वितरण किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु तोमर, प्रोफेसर कुलदीप पंवार, डॉ. रणवीर सिंह मौजूद रहे। आचार्य कुल संस्था की ओर से शिव चौक पर खिचड़ी का वितरण किया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष होती लाल शर्मा, डॉ. एसपी अग्रवाल, चौधरी राजवीर सिंह, मिथलेश बंसल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल सेवा समिति की ओर से भोपा पुल के पास खिचड़ी का वितरण किया गया। समाजसेविका सुनीता बालियान ने लोगों को खिचड़ी वितरित की। इस मौके पर सरिता गौड़, आंचल तोमर, गीता जैन, अंजली चौधरी, सीमा गोस्वामी, लक्ष्मी धीमान, पूनम, दुलारी मित्तल, शालिनी शर्मा, अंजना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed