फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Major Dhyanchand also played on the field of Mansurpur

मंसूरपुर के मैदान पर भी खेले थे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद

Sat, 29 Aug 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Major Dhyanchand also played on the field of Mansurpur
वर्ष 1956 में आयोजित हॉकी टूर्नामेंट के समय मेजर ध्यानचंद मंसूरपुर के हॉकी खिलाड़ियों व अतिथियों क - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। देश को ओलंपिक खेलों में हॉकी के लिए लगातार स्वर्ण पदक दिलाने वाले तथा हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद मंसूरपुर शुगर मिल के मैदान पर आयोजित नेशनल लेवल की हॉकी टूर्नामेंट में खेलने के लिए आए थे। बुजुर्गों ने इस दौरान की फोटो सहेज कर रखी हुई है।
विज्ञापन

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन देश में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उनकी यादें मंसूरपुर से भी जुड़ी हुई हैं। मिल मंसूरपुर के पूर्व प्रधान घनश्याम सिंह बताते हैं कि वर्ष 1956 में मंसूरपुर शुगर मिल के मैदान पर नेशनल लेवल का हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। उस समय वह छोटे थे। वह बताते हैं कि शुगर मिल के मालिकों के सहयोग से यह टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। मंसूरपुर में भी उस समय प्रदेश व नेशनल लेवल पर खेलने वाले खिलाड़ी थे। इस टूर्नामेंट में मंसूरपुर की टीम ने भी प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन

उनके पिताजी स्वर्गीय हरस्वरूप मंसूरपुर हॉकी टीम के कप्तान थे। टूर्नामेंट के दौरान मिल मंसूरपुर में उत्सव का माहौल था। आसपास के गांव से लोग भैंसा बुग्गी में मेजर ध्यानचंद का मैच देखने के लिए आए थे। उनकी टीम का मुकाबला रुड़की की टीम से हुआ था, जिसमें ध्यानचंद की टीम कई गोल से विजयी रही थी। मेजर ध्यानचंद ने उनके पिताजी तथा मंसूरपुर की टीम के अन्य खिलाड़ियों व अतिथियों के साथ के साथ ग्रुप फोटो भी कराया था जो आज भी उनके पास धरोहर की तरह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed