{"_id":"60fefa888ebc3e586672a6b5","slug":"main-accused-of-mangeram-murder-case-arrested-khatauli-news-mrt549166320","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगेराम हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगेराम हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जानसठ पुलिस ने अहरोड़ा के पूर्व प्रधान मांगेराम की हत्या का मुख्य आरोपी पकड़ा
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगेराम हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कोतवाली जानसठ के गांव अहरोड़ा में पूर्व प्रधान मांगेराम हत्याकांड के मुख्य आरोपी गोविंद को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से आलाकत्ल भी बरामद कर लिया। आरोपी गोविंद ने बताया कि 30 साल पूर्व मांगेराम ने अपने साथी के साथ उसके चाचा कल्लू की हत्या की थी। इसी रंजिश में मांगेराम की हत्या की है।
एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया कि जानसठ के गांव अहरोड़ा में 15 जुलाई को गांव निवासी पूर्व प्रधान मांगेराम गुर्जर पुत्र बुध सिंह सुबह बाइक से खेतों पर गया था। हत्यारोपियों ने 30 साल पूर्व की रंजिश में पूर्व प्रधान की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद शव के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर जला दिया गया था। मृतक पूर्व प्रधान मांगेराम के पुत्र युद्धवीर ने रंजिश में गांव निवासी नीशू पुत्र विजयपाल, विजयपाल पुत्र जबर सिंह, अंकुर पुत्र विजयपाल, गोविंद उर्फ गोविंदा पुत्र अजयपाल सहित एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने आरोपी विजयपाल को पूर्व में ही गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा करते हुए जेल भेज दिया था। एसपी देहात ने बताया कि रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि नामजद मुख्य आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा पुत्र अजयपाल गांव काटका के जंगल में स्थित नलकूप के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी गोविंद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी गोविंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मांगेराम की हत्याकांड में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किए। आरोपी गोविंद ने हत्याकांड को कबूल करते हुए कहा कि उसने ही मांगेराम को तीन गोलियां मारी थी। पुलिस ने नामजद आरोपी गोविंद को जेल भेज दिया। सीओ शकील अहमद ने बताया कि शीघ्र ही फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।