फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Main accused of Ashu murder case arrested in Delhi

Muzaffarnagar News: आशु हत्याकांड का मुख्य आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार

Wed, 20 Dec 2023 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
Main accused of Ashu murder case arrested in Delhi
- मुख्य आरोपी को ढूंढती रह गई शहर कोतवाली पुलिस
विज्ञापन

-दिल्ली में तमंचे के साथ गिरफ्तार हुआ मुख्य हत्यारोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। आशु हत्याकांड का मुख्य आरोपी बबले आठ दिनों से फरार चल रहा था। शहर कोतवाली पुलिस कचहरी और शहर के आसपास घेराबंदी करती रही, जबकि बबले दिल्ली पहुंच गया। दिल्ली पुलिस ने बबले को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे बी वारंट पर बिजनौर लाने की तैयारी शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र में 13 दिसंबर को नगीना रोड स्थित आईटीआई के सामने दो गुटों में मारपीट हो गई थी। एक पक्ष ने नहटौर थाना क्षेत्र के गांव निमला हाल निवासी शहर के कुटिया कॉलोनी के आशु पुत्र नीरज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता नीरज की तहरीर पर पुलिस ने गांव आदमपुर निवासी बबले पुत्र घसीटा, आलोक पुत्र लोकेंद्र, दीपांशु पुत्र रुपचंद और दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। घटना के बाद से मुख्य आरोपी बबले फरार चल रहा था।
विज्ञापन

आरोपी बबले की तलाश में पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही थी। तीन दिन से कोर्ट में सरेंडर की भनक पर पुलिस ने पहरा भी रखा। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली के विजयनगर क्षेत्र की बावना थाना पुलिस ने तमंचे के साथ बबले को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक इन्हें जेल भेज चुकी है पुलिस
आशु हत्याकांड में पुलिस आलोक व दीपांशु को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मंगलवार रात तीसरे आरोपी कृष को भी गिरफ्तार कर लिया था। हत्याकांड के मुख्य आरोपी बबले और गांव के आदित्य पुत्र जितेंद्र उर्फ भूरे व दीपांशु का भाई प्रियांशु फरार चल रहे थे। बबले की दिल्ली में गिरफ्तार हो चुकी है। अभी दो आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed