{"_id":"605c4dea8ebc3ecabd524ded","slug":"maharashtra-governor-bhagat-singh-koshyari-has-felicitates-meritorious-students-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
Thu, 25 Mar 2021 02:16 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 25 Mar 2021 02:16 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में महाराष्ट्र के राज्यपाल का स्वागत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी हेलीकॉप्टर से गुरुवार को मुजफ्फरनगर के खतौली पहुंचे। इस दौरान कुंदकुंद जैन डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। वहीं राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर खतौनी कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं इसी के चलते आज जानसठ रोड का बाजार बंद रहा। इस दौरान रूट डायवर्जन भी किया गया है।
विज्ञापन
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने डिग्री कॉलेज में पहुंचकर नवीन भवन का उद्घाटन किया। वहीं कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को शुरू किया। वहीं कुंदकुंद डिग्री कॉलेज के प्रबंध समिति सचिव मुकेश जैन ने कॉलेज के शुरू होने से लेकर वर्तमान वर्ष तक के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: हवलदार की मौत से परिवार में मचा कोहराम, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
इसके अलावा अंचित जैन ने राज्यपाल को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक कपिल देव अग्रवाल, उमेश मलिक, कॉलेज प्रबंध समिति के पदाधिकारियों सहित मेधावी छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/