{"_id":"5f5e5c328ebc3e9825604805","slug":"maharashtra-government-effigy-burnt-in-biralasi-muzaffarnagar-news-mrt5011860151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरालसी में महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरालसी में महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका
विज्ञापन
बिरालसी में कंगना रणौत के समर्थन में प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिरालसी में महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका
मुजफ्फरनगर, चरथावल। महाराष्ट्र सरकार द्वारा अभिनेत्री कंगना रणौत का उत्पीड़न करने से खफा लोगों ने बिरालसी में महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम महाराष्ट्र सरकार द्वारा अभिनेत्री का शोषण रोकने के लिए एक ज्ञापन प्रभारी बीडीओ राजेंद्र कुमार को सौंपा। गुस्साए लोग कुछ देर के लिए थानाभवन मार्ग पर बैठ गए।
महाराणा प्रताप जनहित संगठन और हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में रविवार को बिरालसी बस स्टैंड पर कई दर्जन युवक सड़क पर एकत्रित हो गए। आरोप लगाया मुंबई में बालीवुड से जुड़ा एक गैंग अपना वर्चस्व कायम रखना चाहता है। यह गैंग राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त है। न्याय की आवाज उठाने वाली अभिनेत्री कंगना पर अत्याचार किए जा रहे हैं। बीएमसी द्वारा उनका कार्यालय पर बुलडोजर चलवाना वहां की सरकार की मानसिकता दर्शाता है। कंगना ने एक गैंग के नशाखोरी और ड्रग तस्करी का भंडाभोड़ किया है। प्रदर्शनकारियों ने महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंकते हुए कंगना रणौत के समर्थन में प्रदर्शन किया। यूपी के सीएम के नाम कंगना को न्याय दिलाने के लिए एक ज्ञापन सौंपा। डा. संजय राणा, ललित राणा, शेरपाल सिंह, अरुण पुंडीर, बिल्लू राणा, देवेंद्र राणा, संदीप पुंडीर, राजीव पुंडीर, हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष अंकुर राणा, राम कुमार, हिमांशु चौहान आदि मौजूद रहे।