फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Maharaja Agrasen Vaishya Utthan Society Muzaffarnagar

आपसी सहयोग से वैश्य समाज की गरीबी दूर करें

Sun, 18 Oct 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen Vaishya Utthan Society Muzaffarnagar
महाराजा अग्रसैन की जंयती पर पुष्प अर्पित करते पलिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल व वैश्य समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
आपसी सहयोग से वैश्य समाज की गरीबी दूर करें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी के मेहता क्लब में महाराजा अग्रसेन वैश्य उत्थान सोसाइटी ने अग्रकुल शिरोमणि अग्रसेन महाराज की जयंती मनाई। वक्ताओं ने समाज के गरीब लोगों के उत्थान करने में आपसी सहयोग पर जोर दिया।
मुुख्य अतिथि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप ने कहा कि वैश्य समाज अपने समाज के साथ ही दूसरे समुदाय के हितों के लिए कार्य करता रहा है। महाराज अग्रसेन ने सदा सर्वसमाज को जोड़ने का काम किया है। उनके शासनकाल में एक रुपये और एक ईंट का प्रचलन था, जिससे गरीब वैश्य बंधु को अपने समान बनाया जा सके। यही प्रथा हम सब वैश्य समाज के लोग दोबारा से प्रारंभ करें। इससे हमारा कोई भाई-बंधु गरीब नहीं रहेगा। इससे पूर्व, व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल व नगरपालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, शलभ गुप्ता एडवोकेट ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आरती की। प्रसाद का भोग लगाया गया। मुख्य अतिथियों तथा अग्र बंधुओं का पटका पहना कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

नई मंडी में बिंदल बाजार के चौराहे पर हलवे और चाय का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शलभ गुप्ता जिलाध्यक्ष, दीपक गोयल पूर्व सभासद, विकल्प जैन सभासद, विकास गुप्ता सभासद, अमित गुप्ता एडवोकेट, विपिन गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, राजीव बंसल, रवि सिंघल एडवोकेट, सुदेश गर्ग, विकास अग्रवाल, विवेक तायल, अरविंद गोयल, मदन मोहन बंसल, सुभाष चंद मित्तल, गुड्डू मित्तल, अशोक अग्रवाल, महेश मित्तल एडवोकेट, पवन, रुबीना गुप्ता, अनीता राजवंशी, आशु गुप्ता, अभय गुप्ता, अजय गुप्ता, अंकुर जैन, तुषार गर्ग, रचित गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed