फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Maharaja Agrasen Girls' College Charathaval

लक्ष्य निर्धारित कर राष्ट्र सेवा में जुटें बेटियां: कपिल देव

Mon, 10 Feb 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen Girls' College Charathaval
चरथावल अग्रसेन कन्या कालेज में श्रेष्ठ छात्राओं को सम्मानित छात्राएं, अतिथि राज्यमंत्री कपिल द? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
लक्ष्य निर्धारित कर राष्ट्र सेवा में जुटें बेटियां: कपिल देव
विज्ञापन

चरथावल। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण अंचल की बेटियां लक्ष्य निर्धारित कर समाज और राष्ट्र की उन्नति में सहायक बनें। विभिन्न प्रतियोगिता में मेधावी को छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। छात्राओं ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

रविवार को महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में मेधावी छात्राओं के अलंकरण एवं एनएसएस कैंप के समापन पर मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के मंत्र पर प्रमुखता से ध्यान दिया है। महिला सुरक्षा के प्रति देश और प्रदेश की सरकार संवेदनशील है। उन्होंने एनएसएस शिविर में हिस्सा लेकर छात्राएं समाज और परिवार की उत्थान में अहम भूमिका निभाएं। राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप ने कहा कि बेटियां दमखम से हर क्षेत्र में बुलंदियों को छू रही हैं। देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर योगी और मोदी सरकार पूरी तरह गंभीर है। बेटियां लक्ष्य निर्धारित कर मंजिल को पाएं। इससे पूर्व, कॉलेज में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर अतिथियों ने पुष्प अर्पित किए। रंगारंग कार्यक्रम में छात्राओं ने दाद बटोरी। पूर्व विधायक अशोक कंसल ने अध्यक्षता और प्रबंधक विनोद सिंघल ने संचालन किया। विशिष्ट अतिथि कृष्ण गोपाल मित्तल, अध्यक्ष ब्रह्मप्रकाश गर्ग, व्यापारी नेता अनुज गर्ग, कोमल सिंघल, मनीष गर्ग, अजय वर्मा, अमित कंसल, आनंद कुमार, मनोज गर्ग, अमित सिंघल मौजूद रहे। एनएसएस मेें 10 श्रेष्ठ छात्राओं अंजली, लायबानूर, लायबा त्यागी, श्वेता, शालू पुंडीर, उम्मे कुलसुम, पूजा देवी, अंशिका, राखी और साजिया परवीन को पुरस्कृत किया गया। निबंध प्रतियोगिता में फरहत जहां, विशाल रानी, सदफ परवीन, क्ले वर्क प्रतियोगिता में अरशी नाज, प्रिया और अल्फिया को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। विभिन्न स्मृतियों के पुरस्कार में मेधावी ज्येाति, शिवानी, दीपा, साहिला, पिंकी, शालू पुंडीर, मनीषा, गजाला, खुशी, श्वेता, ब्रह्मबाला और सुरभि का नकद राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। प्राचार्या डा. अनीता रानी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed