फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Mahapanchayat on 28th for not registering the report

Muzaffarnagar News: रिपोर्ट दर्ज न होने पर 28 को महापंचायत

Fri, 24 Feb 2023 06:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 06:46 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat on 28th for not registering the report
ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी के कार्यालय का ताला और नेम प्लेट तोड़ने का मामला
विज्ञापन

सपा और रालोद नेताओं की संयुक्त प्रेसवार्ता में की गई महापंचायत की घोषणा

संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी के कार्यालय का ताला और नेम प्लेट तोड़ने के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने से सपा और रालोद नेताओं में रोष है। नेताओं ने कहा कि 27 फरवरी तक रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं हुई तो 28 फरवरी को तहसील मुख्यालय पर महापंचायत होगी।
ब्लॉक प्रमुख पाल्लो देवी के वित्तीय अधिकार सीज हो चुके हैं। बुधवार को कुछ लोगों ने ब्लॉक प्रमुख के कार्यालय के बाहर लगी नेम प्लेट को तोड़ दिया था। कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुस गए थे। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई थी। मगर, रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से रालोद और सपा नेताओं में रोष फैल है। शुक्रवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक के बुढ़ाना आवास पर सपा और रालोद नेताओं की संयुक्त प्रेसवार्ता की। रालोद के जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार में गुंडाराज कायम हो गया है।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख के कार्यालय का ताला तोड़कर किसान नेता का अपमान करना बहुत बड़ा अपराध है। इसे पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनेेे चाहिए। पूर्व सांसद राजपाल सैनी और रालोद के क्षेत्रीय महासचिव अजीत राठी ने इसकी निंदा की। मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि पुलिस को तहरीर मिलते ही कार्रवाई करनी चाहिए थी। गठवाला खाप के बहावड़ी के थांबेदार बाबा श्यामसिंह ने भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये रहे मौजूद
जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तरसपाल मलिक, रालोद युवा के जिलाध्यक्ष विदित मलिक, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष रमेश काकड़ा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनोद मलिक, सहकारी समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सहरावत, फुगाना के पूर्व प्रधान मोनू मलिक, प्रदेश सचिव बालकिशोर त्यागी, भूपेंद्र राठी, सुधीर, सुबोध त्यागी, अनिल बालियान, धर्मेंद्र तोमर, पवन, संयम, नियम, सत्यपाल सहरावत व राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed