महामंडलेश्वर का 73वां प्रकाशोत्सव मनाया
मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित हनुमत धाम में महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती जी महाराज का 73वां प्रकाशोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सामूहिक सुंदरकांड के पाठ का आयोजन हुआ। श्रीराम आध्यात्मिक प्रन्यास के अध्यक्ष आरके टंडन, गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य महामंत्री प्रेम शंकर मिश्र, स्वामी आनंद स्वरूपानंद महाराज, स्वामी गीतानंद जी महाराज, सूर्य प्रकाश जी महाराज, श्री गंगा सेवा समिति के आचार्य इंद्रपाल आर्य आदि ने महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद सरस्वती महाराज को माल्यार्पण कर उनकी लंबी उम्र के लिए कामना की। इसके बाद भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें साधु संतों व ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान दक्षिणा दी गई। कार्यक्रम में दिल्ली के कैलाश चंद गोयल, जगदीश प्रसाद सिंगल, राजकुमार अग्रवाल, जिया लाल, कवर सैन गोयल, पंडित परशुराम, जितेंद्र कुमार, राकेश गुप्ता, राकेश अग्रवाल, ज्योति, शशि आदि मौजूद रहे।