{"_id":"600091b78ebc3e344c5bbe01","slug":"mahaarti-held-on-gangahar-ghat-muzaffarnagar-news-mrt520558151","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर घाट पर हुई महाआरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर घाट पर हुई महाआरती
विज्ञापन
खतौली में गंगनहर पर मां गंगा की आरती करते हुए पुजारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगनहर घाट पर हुई महाआरती
खतौली। मकर संक्रांति पर गंगनहर घाट पर महाआरती का आयोजन किया गया। विधि-विधान से मां गंगा की आरती कराई गई। गंगा घाट के चारों ओर खड़े भक्तों ने इस आनंदमयी पल से मंत्रमुग्ध हो गए।
गंगनहर घाट पर हुई महाआरती को पंडित प्रवीण शास्त्री, हरिओम मिश्रा, लक्ष्मीकांत दूबे, गोविंद मिश्रा और पवन शर्मा ने संपन्न कराई। सायंकाल गंगनहर घाट पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम सेल्वा कुमार जे के साथ ही विधायक उमेश मलिक, विधायक विक्रम सैनी, एमडीए सचिव महेंद्र कुमार, एडीएम अमित कुमार, एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी और सीओ आशीष प्रताप सिंह ने हिस्सा लिया। पंडितों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। महाआरती में भक्तों ने भक्तिभाव से हिस्सा लिया। इस दौरान गंगनहर घाट के जीर्णोद्धार का जिलाधिकारी, विधायक विक्रम सैनी और विधायक उमेश मलिक ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। इस दौरान अद्भुत नजारा देखने के लिए नगर व देहात क्षेत्रों से भक्त गंगनहर पुल के साथ घाट पर उपस्थित रहे। पुल पर लगाई गईं लाइटें कार्यक्रम की शोभा को दोगुना कर दिया। कार्यक्रम के अंत में खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी, पालिका सफाई निरीक्षक नेपाल सिंह, डॉ एनके त्यागी, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र जैन उर्फ गुल्लू, मनोज राठी, पंकज भटनागर, भावेश गुप्ता, राजेश जैन, रजनीश गुप्ता, आशीष भारद्वाज, मुकेश अग्रवाल, संजीव मिश्रा, अरविंद वर्मा, अंजू चढडा, दीपक वर्मा, अजय जनमेजय, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
यातायात किया परिवर्तित
खतौली। आरती कार्यक्रम के कारण गंगनहर की ओर जाने वाले यातायात का डायवर्जन कर दिया गया। गंगनहर पटरी पर दौड़ने वाले यातायात को हाईवे से निकाला गया। वहीं, नावला कोठी से आने वाले यातायात को बुढ़ाना अंडर पास से कस्बे में प्रवेश दिया गया। वहीं, यातायात मेरठ से आ रहा था उसे भी खतौली बाईपास से निकाला गया। इस दौरान कस्बे में आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
समिति का संरक्षक विधायक विक्रम सैनी को बनाया
डीएम सेल्वा कुमार जे ने गंगनहर घाट की देखरेख के लिए एक श्रीगंगनहर सेवा समिति खतौली का भी गठन किया गया है। समिति का संरक्षक विधायक विक्रम सैनी को बनाया गया है। इस समिति में 25 सदस्य है। डीएम के साथ एमडीए सचिव विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। एसडीएम पदेन अध्यक्ष बनाए गए हैं। सीओ खतौली को पदेन उपाध्यक्ष बनाया गया है।