गंगा मां की महा आरती की गई
मुजफ्फरनगर, मोरना। कार्तिक माह की पूर्णिमा गंगा स्नान की पूर्व संध्या पर विधिविधान से गंगा मां की महा आरती की गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
शुकतीर्थ गंगा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर महा मंडलेश्वर स्वामी गोपालाचार्य महाराज, शुकदेव आश्रम प्रतिनिधि राम स्नेही महाराज, प्रधानाचार्य उत्तप्रेती, भागवत कथा व्यास अचल शास्त्री, आशीष शास्त्री, पंडित देवेंद्र शर्मा, गौरी शर्मा, दिव्यांशु, दीपक शर्मा, महकार सिंह सचिव गंगा सेवा समिति, समाजसेवी सुरेंद्र चौधरी, बिजेंद्र आदि श्रद्धालुओं ने गंगा महा आरती में भाग लिया। इस मौके पर घाट स्थित मां गंगा देवी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना हुई। आरती संपन्न होने पर प्रसाद का वितरण हुआ।