फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Madrasa cleric accused of kidnapping a teenager

Muzaffarnagar News: मदरसे के मौलवी पर किशोरी के अपहरण का आरोप

Thu, 02 Jan 2025 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Madrasa cleric accused of kidnapping a teenager
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरापुर। एक महिला ने गांव के मदरसे के मौलवी पर नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी व मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर बेटी को बरामद कराने की मांग की।

मीरापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी अन्य बच्चों के साथ गांव के ही मदरसे में पढ़ती है। महिला का आरोप है कि मदरसे में पढ़ाने वाला एक मौलवी उसकी बेटी पर बुरी नीयत रखता है। अश्लील हरकत करता है। एक दिन मौलवी को रंगे हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर मौलवी ने महिला को गांव से निकलवाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


आरोप है कि मौलवी की शिकायत पुलिस व प्रधान से की तो ऐसी हरकत नहीं होने की बात कहकर फैसला करा दिया। पीड़िता का कहना है कि उसने बेटी को मदरसे में भेजना बंद कर दिया। 19 दिसम्बर को उसकी बेटी गांव में खेलने के दौरान गायब हो गई। महिला ने मौलवी पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। साथ ही एसएसपी व मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर पीड़िता ने बेटी को बरामद कराने की मांग की। महिला ने ग्राम प्रधान व कई अन्य लोगों पर मौलवी की मदद करने का आरोप लगाया। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed