फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Madni met Soniya Gandhi

मोहन भागवत के बाद सोनिया गांधी से मौलाना मदनी की मुलाकात

Sun, 08 Sep 2019 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Madni met Soniya Gandhi
मोहन भागवत के बाद सोनिया गांधी से मौलाना मदनी की मुलाकात
विज्ञापन

देवबंद(सहारनपुर)। मुल्क में भाईचारे कायम करने और अमन शांति का पैगाम लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत से मिलने के बाद जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अरशद मदनी ने कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। हालांकि इसके संबंध में मदनी का कहना है यह महज शिष्टाचार भेंट वार्ता रही, लेकिन लगातार शीर्ष नेताओं से मदनी की मुलाकात करने को लेकर कयास का दौर जारी हो गया है।
मुसलमानों की सबसे बड़ी जमात जमीयत उलमा-ए-हिंद के मुखिया मौलाना सैय्यद अरशद मदनी ने शुक्रवार को दिल्ली में 10 जनपथ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। बताया जाता है कि मौलाना मदनी और सोनिया गांधी के बीच मुल्क के वर्तमान हालात, कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने समेत कई अहम मुद्दों पर करीब डेढ़ घंटे तक वार्ता होती रही। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल भी मौजूद रहे। हालांकि मौलाना मदनी का मुलाकात के संबंध में कहना है कि यह उनकी शिष्टाचार भेंट रही।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सूत्र बताते हैं कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और मौलाना अरशद मदनी की मुलाकात को लेकर से अपनी फेसबुक वॉल पर कई सवाल उठाए थे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इमरान द्वारा उठाए गए सवालों को लेकर ही मौलाना मदनी ने सोनिया गांधी से मुलाकात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed