फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Madan Bhaiya gained momentum from the booths where he won

Muzaffarnagar News: जिन बूथों पर जीते थे करतार, वहीं से मदन भैया ने पकड़ी रफ्तार

Fri, 09 Dec 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Madan Bhaiya gained momentum from the booths where he won
- सात महीने पहले हुए चुनाव में इन बूथों पर बसपा ने दर्ज की थी जीत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। उप चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। नतीजे बता रह हैं कि बसपा का वोट बैंक गठबंधन पर ट्रांसफर हो गया, जिस वजह से रालोद की जीत की राह आसान हो गई। सात महीने पहले हुए चुनाव में जिन बूथों पर बसपा के प्रत्याशी पूर्व विधायक करतार भड़ाना ने जीत दर्ज की थी, इस बार उन बूथों पर खूब नल चला।

सिखेड़ा से खतौली ग्रामीण तक विधानसभा के 369 बूथों में से ऐसे बीस से अधिक बूथ हैं, जिन पर मुख्य चुनाव में बसपा ने रालोद के प्रत्याशी राजपाल सैनी और भाजपा के प्रत्याशी विक्रम सैनी को पछाड़ दिया था। उप चुनाव हुआ तो बसपा चुनाव मैदान में नहीं उतरी। ऐसे में मतदाताओं का रुख बदल गया। मतदाताओं ने रालोद-सपा और आसपा गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में खूब मतदान किया। बूथों के आंकड़े बता रहे हैं कि जो मतदाता पहले बसपा के पाले में खड़े थे, इस बार वह मदन भैया के समर्थन में नजर आए। इसी वजह से रालोद ने खतौली में जीत का रास्ता तय किया।
विज्ञापन

बसपा के मतदाता इस तरह रालोद-सपा-आसपा पर चले गए
बूथ करतार भड़ाना मदन भैया
सिखेड़ा कक्ष तीन 225 361
नंगला मुबारिक कक्ष दो 322 376
जंधेडी कक्ष दो 177 301
धर्मशाला हरिजन सादपुर 410 380
वाजिदपुर कवाली कक्ष दो 402 454
गुर्जरहेड़ी मजरा तालड़ा 306 230
पूर्वी भाग बसायच 327 349
मेहलकी कक्ष तीन 268 342
पंचायतीघर मीरापुर दलपत 251 184
पूर्व माध्यमिक हुसैनपुर 325 254
भैसी कक्ष नंबर एक 385 295
सोंटा कक्ष दो 493 303
जोहरा कक्ष तीन 450 425
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed