फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lunar eclipse today, Sutak will start from 4 pm

Muzaffarnagar News: चंद्रग्रहण आज, शाम चार बजे से लग जाएंगे सूतक

Sat, 28 Oct 2023 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 28 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Lunar eclipse today, Sutak will start from 4 pm
- शरद पूर्णिमा की मध्य रात्रि को होने वाला चंद्र ग्रहण बहुत ही महत्वपूर्ण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शनिवार रात चंद्र ग्रहण होगा। सूतक लगते ही मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे। पंडित अरुण मिश्रा ने बताया कि शनिवार को शरद पूर्णिमा की मध्य रात्रि को होने वाला चंद्र ग्रहण बहुत ही महत्वपूर्ण है।
उन्होंने बताया कि शरद पूर्णिमा को चंद्रमा अमृत की वर्षा करते हैं और जिसका लाभ पाने के लिए सब रात में खीर बना कर रखते हैं और सुबह प्रसाद के रूप में वितरण करते हैं। सब लोग अपने घर में सुख शांति की कामना करते हैं। यह ग्रहण मेष राशि और अश्विनी नक्षत्र के वक्त घटित हो रहा है। 28 अक्तूबर की रात 1:05 स्पर्श होगा। इस दौरान धार्मिक पुस्तक एवं भगवत चिंतन करना चाहिए। सूतक काल में अन्न ग्रहण करना निषेध है। जो अन्न ग्रहण करता है, भोजन करता है वह रोग को निमंत्रण देता है, इसलिए सावधानी बरतनी चाहिए। शाम को 4:00 बजे से पहले भोजन आदि ग्रहण कर लें।
विज्ञापन

चंद्रग्रहण के समय न करें खीर का सेवन : संजीव शंकर
महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष संजीव शंकर ने बताया कि आर्थिक संपदा के लिए शरद पूर्णिमा को रात जागरण का विधान शास्त्रों में बताया गया है। इसी कारण को-जागृति या कोजागरा की रात भी कही जाती है। चंद्र ग्रहण का सूतक 28 अक्तूबर शाम को चार बजकर पांच मिनट से प्रारंभ हो जाएगा, जबकि ग्रहण रात में 01:05 बजे से प्रारंभ होगा और मोक्ष रात 02.23 बजे होगा। चंद्रग्रहण क दौरान खीर का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed