{"_id":"605397bd8ebc3e5911502971","slug":"lump-sum-settlement-scheme-charathaval-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-mrt530578429","type":"story","status":"publish","title_hn":"समितियों में एकमुश्त समझौता योजना का लाभ उठाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समितियों में एकमुश्त समझौता योजना का लाभ उठाएं
विज्ञापन
चरथावल। सहकारी समितियों में एक मुश्त समझौता योजना किसानों के लिए मुफीद मानी जा रही है। सीएम योगी ने चुनावी साल में की गई घोषणा के बाद यदि किसान समय से ऋण जमा कराएं, तो लाखों का लाभ ले सकते हैं।
सीएम योगी के प्रदेश में आज पूरे चार साल हो गए हैं। उन्होंने किसानों को समितियों में पुराना ऋण ब्याज जमा करने पर भारी छूट का प्रावधान के साथ किसानों को सौगात दी है। वर्ष 2019 के लोकसभा के चुनावी साल में पीएम द्वारा की गई ऋण माफी की घोषणा में जो किसान नहीं आ पाए थे, उन्हें एकमुश्त योजना में शामिल होकर ऋण अदा करने की छूट दी गई है। योजना में छूट के लाभ के लिए योजना तीन चरणों में बांटी गई है। वर्ष 1997 से पहले बकाएदारों को बिना ब्याज के अवशेष मूलधन, एक अप्रैल 1997 से 31 मार्च 2012 तक फसली ऋण पर मूलधन और मूलधन के बराबर ब्याज एवं तीसरे चक्र में एक अप्रैल से 2012 से 31 मार्च 2017 तक मूलधन, जो तीन वर्ष से ज्यादा समय से बकाया है, उस पर आयत ब्याज में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। बहेड़ी समिति के मुख्य लेखाकार अशोक शर्मा ने बताया कि एक मुश्त समझौते में किसानों को पेनाल्टी भी माफ की जा रही है। बकाया ऋण जमा कराकर नए सिरे से तीन प्रतिशत सालाना की दर पर ऋण लें।
बहेड़ी समिति के किसानों को 73.98 लाख का फायदा
बहेड़ी किसान सेवा सहकारी समिति के पहले चरण में कोई किसान नहीं है। दूसरे चरण में 103 किसान 743237 रुपये और तीसरे चरण में 397 कृषक समझौता योजना में सम्मलित होकर 30,37572 रुपये का फायदा उठा सकते हैं।
विज्ञापन
चरथावल के 658 किसानों को 33.80 लाख रुपये का लाभ
चरथावल किसान सेवा सहकारी समिति के योजना के पहले चक्र में 34 किसान 1,48,232 रुपये, दूसरे चरण में चुने 212 ऋणदाता 1742833 रुपये और तीसरे चरण में 412 बकाएदार किसान 1489324 रुपये का लाभ ले सकते हैं।
सरकार की योजना से किसानों के लिए सुनहरा अवसर है। अरसे बाद इस योजना का लाभ लेकर बकाएदार बेदाग हो सकता है। उसके लिए एक मुश्त जमा कराने के बाद ऋण की नवीनीकरण की सुविधा तत्काल मुहैया करा दी जाती है। किसान पुराने बकाए पर ज्यादा ब्याज देने से बचें और तीन प्रतिशत की दर से नया ऋण ले सकते हैं। 30 जून तक यह योजना लागू रहेगी। - राजकुमार, प्रबंध निदेशक सहकारी समिति चरथावल