{"_id":"60636bc58ebc3ee65001cf96","slug":"lover-girlfriend-got-married-muzaffarnagar-news-mrt532277751","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी-प्रेमिका की कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी-प्रेमिका की कराई शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी-प्रेमिका की कराई शादी
तितावी (मुजफ्फरनगर)। गांव पीरगढ़ में प्रेमिका से मिलने पहुंचे गांव लडवा निवासी युवक को युवती के परिजनों ने धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। बघरा चौकी में मंगलवार को दिनभर की वार्ता के बाद दोनों पक्ष युवक-युवती की शादी के लिए राजी हो गए, जिसके बाद उनकी शादी कर दी गई।
थाना क्षेत्र के गांव लडवा निवासी युवक की रिश्तेदारी बघरा के पास स्थित गांव पीरगढ़ में है। रिश्तेदारी में आने-जाने के दौरान उसके प्रेम-संबंध गांव पीरगढ़ निवासी अपने ही समाज की युवती से हो गए। सोमवार शाम होली पर युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पीरगढ़ पहुंचा था, जहां दोनों को युवती के परिजनों ने एक साथ देखकर पकड़ लिया। गुस्साए परिजनों ने युवक की धुनाई कर उसे बघरा पुलिस चौकी को सौंप दिया। मंगलवार को दिनभर दोनों पक्षों के बीच बघरा चौकी में ही पुलिस की मौजूदगी में बैठक हुई, जिसके बाद शाम के समय एक ही समाज के होने के कारण आखिरकार उनके परिजन दोनों की शादी करने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद चौकी में ही युवक-युवती ने पुलिसकर्मियों व परिजनों की मौजूदगी में एक-दूसरे को माला पहना दी। चौकी प्रभारी एसआई रविंद्र कसाना और भावी प्रत्याशी संजीव ने दोनों को अपनी ओर से 551-551 रुपये भेंट किए। इसके बाद उन्हें दोनों को उनके परिजन पीरगढ़ ले गए, जहां उनकी शादी कर दी गई।