फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Lover couple got married by garlanding each other in Charthaval

एक दूसरे को माला पहनाकर प्रेमी युगल ने रचाई शादी

Wed, 18 Aug 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Lover couple got married by garlanding each other in Charthaval
चरथावल। रूठकर गई युवती प्रेमी संग बिरालसी घर लौटी, तो परिजन हैरान रह गए। युवक-युवती के अलग-अलग बिरादरी से ताल्लुक रखने के कारण युवक-युवती के परिजन दोनों की शादी करने को लेकर असमंजस में थे। लेकिन प्रकरण में गांव के प्रधान और मौअज्जिज लोगों ने दिलचस्पी दिखाई और युवती के परिजनों को रजामंद कर दोनों की शादी करा दी। एक-दूसरे को माला पहनाकर विवाह की रस्म युगल को ससम्मान गांव से विदा किया गया।
विज्ञापन

थाना चरथावल क्षेत्र के गांव बिरालसी निवासी युवती का सहारनपुर के गांव खजूरवाला निवासी युवक से प्रेमालाप हो गया था। कुछ दिन पूर्व युवक बिरालसी एक शादी में आया, तो उसकी मुलाकात यहां एक युवती से हो गई। मोबाइल फोन पर दोनों का वार्तालाप बढ़ा और नजदीकियां हो गई। दोनों ने एक दूजे के लिए होने कसमें खाई। युवती कश्यप और युवक राजपूत बिरादरी से ताल्लुक रखता है। परिजन दोनों की शादी करने पर रजामंद नहीं थे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह युवती घर से गायब हो गई। पिता ने बिरालसी चौकी पर बेटी की लापता होने की तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। देर रात युवती प्रेमी युवक संग घर लौटी। दोनों को साथ देख परिजन सहम गए। रात्रि में दोनों यहीं रुके। मंगलवार अलसुबह पिता ने ग्राम प्रधान लोकेश कुमार और पूर्व चेयरमैन सोमपाल सिंह से संपर्क किया। उन्होंने युवती के घर जाकर प्रेमी युगल से बातचीत की। परिजनों के अलावा मौअज्जिज लोगों की मौजूदगी में दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाई और एक जीवनपर्यंत एक दूजे के लिए हो गए। दोनों को परिजनों ने आदर पूर्वक गांव से विदा किया। युवक के साथ उसका भाई भी मौजूद था। पुलिस ने मामले में अनभिज्ञता जताई है। उधर, प्रधान ने बताया दोनों बालिग है। उन्हें स्वेच्छा से शादी करने का हक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed