फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Love couple consumed poison, both died, were studying in 12th

Muzaffarnagar News: भोपा (मुजफ्फरनगर) - प्रेमी युगल ने जहर खाया, दोनों की मौत

Sat, 09 Dec 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 09 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Love couple consumed poison, both died, were studying in 12th
- दोनों ने एक-दूसरे को वीडियो कॉल करने के बाद उठाया आत्मघाती कदम
विज्ञापन

- भोपा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रहते थे, कक्षा 12 में कर रहे थे पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी

भोपा (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रहने वाले प्रेमी युगल ने एक-दूसरे को वीडियो कॉल कर जहर खा लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। दोनों अलग-अलग बिरादरी से ताल्लुक रखते थे। अनुसूचित जाति से थी। दोनों एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के विद्यार्थी थे।

बताया गया कि दोनों मोरना क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज में कक्षा 12 के विद्यार्थी थे। दोनों बृहस्पतिवार काॅलेज नहीं गए और पूरे दिन साथ रहे, लेकिन दोपहर बाद काॅलेज की छुट्टी के समय घर पहुंच गए। छात्र की उम्र 18 और छात्रा की उम्र 17 साल है। दोनों ने रात के समय वीडियो कॉल की और अपने-अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें पहले मोरना निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां से उन्हें मुजफ्फरनगर ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शुक्रवार सुबह दोनों का शुकतीर्थ श्मशानघाट पर एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया। पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने बताया कि इस मामले की पुलिस को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed