फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Loudspeaker's confidential investigation

धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकरों की जांच शुरू  

Tue, 23 Jan 2018 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Tue, 23 Jan 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
Loudspeaker's confidential investigation
लाउडस्पीकर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति के लाउडस्पीकर नहीं बजाए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने अनुमति लेने के लिए संचालकों को 15 जनवरी तक का समय दिया। कड़ी सख्ती के बाद भी संचालकों ने अनुमति लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई है। जनपदभर में करीब 150 से अधिक धार्मिक स्थलों ने लाउडस्पीकर अनुमति ली है, जबकि संख्या हजार के पार है। इसको लेकर प्रशासन गोपनीय रूप से लाउडस्पीकर की जांच करा रहा है। 
विज्ञापन


बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी। जिसमें हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को आदेशित कर धार्मिक स्थलों पर बिना अनुमति के लाउडस्पीकर बजाने पर पाबंदी लगा दी थी। प्रदेश सरकार ने साफ किया था कि 15 जनवरी तक अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन


इसको लेकर धार्मिक स्थलों के संचालकों और पदाधिकारियों ने आदेश पर गंभीरता नहीं दिखाई है। शहर भर में प्रमुख धार्मिक स्थलों को छोड़कर अन्य स्थानों से आवेदन तक नहीं पहुंचे हैं। हालांकि कुछ स्थानों पर धार्मिक स्थलों में लाउडस्पीकर की गूंज बंद हो गई है। जनपद भर में करीब 150 धार्मिक स्थलों ने अनुमति पत्र भरे हैं। बिना अनुमति वाले धार्मिक स्थलों का आंकड़ा जुटाया जा रहा है। जिले में हजार से अधिक धार्मिक स्थल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर लाउडस्पीकर को लेकर गोपनीय रूप से जांच की जा रही है। हालांकि अधिकारियों ने जांच कर शासन को रिपोर्ट भेजने की तैयारियां कर ली है। उधर, मामले में जमियत उलमा-ए-हिंद के जिला महा सचिव कारी मोहम्मद जाकिर हुसैन ने बताया कि उनका संगठन गांव-गांव घूमकर धार्मिक स्थल के लाउडस्पीकर की अनुमति लेने के लिए प्रेरित कर रहा है। इसको लेकर आला अधिकारियों से भी मिला गया है। गांव-देहात में अनुमति पत्र भरने में समस्या बनी है, जिसे सुलझा कर जल्द अनुमति ली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed