{"_id":"59023bf54f1c1bbc62c0cc88","slug":"loss-of-millions-of-fires-in-a-crusher","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्हू में आग लगने से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्हू में आग लगने से लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
कोल्हू पर लगी आग को बुझाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना के भोकरह़ेडी के शुक्रतारी फिरोजपुर मार्ग पर स्थित कोल्हू में हाइटेंशन बिजली के तारों के टूटने से निकली चिंगारी से सूखे ईंधन में आग लग गई। आग से कोल्हू में रखा गुड़ व अन्य सामान जल जाने से लाखों का नुकसान हो गया है। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग को बुझाया।
थाना भोपा क्षेत्र के भोकरहेड़ी के मोहल्ला पठानान निवासी इश्तखार खान पुत्र सुक्का और मोहल्ला काजियान निवासी मोहम्मद शफी पुत्र मोहम्मद वली दो कोल्हू चलाते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर इश्तखार खान के कोल्हू के ऊपर से जा रही 11 हजार की विद्युत लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया। तारों से चिंगारी निकले से वहां रखे सूखे ईंधन में आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बराबर में स्थित मोहम्मद शफी काजी के कोल्हू में रखी सूखी पत्तियों के ढेर में आग लग गई।
आग से मोहम्मद शफी का डेढ़ लाख का सूखा ईंधन व अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत कर आग को बुझाया। मौके पर पहुंचे भाकियू नेता नवीन सहरावत ने प्रशासन से कोल्हू संचालकों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, देवेंद्र सिंह, अहसान, उस्मान, हाफिज सरफराज, फुरकान, प्रवेज, जावेद, मोहम्मद अजीम, मुशर्रफ, मोहम्मद आमिर, काजी मुबश्शिर हुसैन, मोहम्मद आकिल, प्रवीण कुमार, ललित सहरावत, साबिर अंसारी भी मौके पर पहुंचे।