{"_id":"6860440e1bf4a4151f029b7f","slug":"lord-jagannaths-procession-was-carried-out-with-great-fervour-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1007-148841-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हर्षोल्लास के साथ निकाली गई भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हर्षोल्लास के साथ निकाली गई भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरौली। गांव टंढेड़ा में शनिवार को भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा हर्षोल्लास से निकाली गई। ग्रामीणों ने जगह-जगह फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि एडवोकेट दीपक चौधरी ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा जूनियर हाईस्कूल से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए दोपहर बाद वापस स्कूल पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा से पूर्व भंडारे का आयोजन कर हलवे का प्रसाद वितरित किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि जगन्नाथ रथ यात्रा का प्रमुख उद्देश्य भगवान जगन्नाथ को उनके मौसी के घर ले जाना होता है। हर साल आषाढ़ महीने की द्वितीया तिथि को यह यात्रा निकाली जाती है। इस दिन भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा मंदिर से बाहर निकलते हैं और सात दिन के लिए मंदिर में रहते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि को देवी प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। लोकेश प्रजापति, राजेश कर्णवाल, अनुज चौधरी, महेंद्र कर्णवाल, टीटू का सहयोग रहा।