फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Looting in Nyajupura

घर में घुसे बदमाशों से भिड़ गई साहसी महिला

Fri, 18 Jan 2019 12:04 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Fri, 18 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Looting in Nyajupura
घटना के संबंध में जानकारी देती महिला। - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव न्याजूपुरा में लूटपाट के इरादे से बुधवार देर रात घर में घुसे बदमाशों को देख महिला तमंचा पकड़कर उनसे जा भिड़ी। महिला की बहादुरी देख बदमाशों के पैर उखड़ गए और वे आनन-फानन में दो मोबाइल लूटकर जान बचाकर भाग निकले। रात में ही पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हत्थे नहीं लग सके। पीड़ित परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव न्याजूपुरा में इमामबाड़े के सामने वाली गली निवासी रईस अब्बास दोनों बेटों सागर व समीर के साथ मकान की बाहरी बैठक में सोए थे। वहीं, उनकी पत्नी इशरत जैदी घर आई हुईं विवाहित बेटियों लजीना जैदी व फरहत जहरा और छोटी बेटी फिजा जैदी के साथ अंदर कमरे में सोईं थीं। परिजनों के अनुसार देर रात करीब डेढ़ बजे पड़ोसी की छत के रास्ते चार बदमाश रईस अब्बास के मकान की छत पर पहुंचे, जहां से जीना उतरकर चारों नीचे आ गए।
विज्ञापन


आरोप है कि एक बदमाश ने कमरे में सोईं इशरत जैदी पर तमंचा तान दिया, जबकि तीन अन्य बदमाशों ने उनकी बेटियों को कवर कर लिया। इसके बाद बदमाशों ने जैसे ही लूटपाट के इरादे से महिलाओं को बंधक बनाने का प्रयास किया, इशरत जैदी ने बहादुरी दिखाते हुए एक बदमाश का तमंचा पकड़ लिया और उनसे जा भिड़ी। मां को बदमाशों से भिड़ते देख उनकी बेटियों ने भी शोर मचा दिया, जिस पर लुटेरों के पैर उखड़ गए और वे जान बचाकर मकान का मेन गेट खोलकर वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि एक बदमाश ने वापस आकर इशरत जैदी को गोली मारने का भी प्रयास किया, लेकिन उसी समय मोहल्ले में जाग होने के कारण लोग बाहर आ गए, जिस पर बदमाश वहां से भाग निकले। पीड़ित परिवार ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी, जिस पर एसआई राकेश शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। पीड़ित परिवार ने पड़ोसी के एक बेटे पर बदमाशों का साथी होने का शक जताया, जिस पर पुलिस उसके घर पहुंची, लेकिन उसका पूरा परिवार घर छोड़ फरार हो गया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। बहुत जल्द लुटेरों को पकड़कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।


24 जनवरी को है बेटी की शादी
मुजफ्फरनगर। गांव न्याजूपुरा निवासी रईस अब्बास के परिवार में 24 जनवरी को बेटी की शादी है, जिसके लिए परिवार में रिश्तेदारों का आना-जाना भी लगा हुआ है। माना जा रहा है कि शादी वाला घर होने के चलते बदमाशों को घर में मोटी रकम व जेवरात मिलने की सूचना हो, जिसके चलते वे वारदात को अंजाम देने जा पहुंचे। हालांकि, महिला की हिम्मत के आगे लुटेरे पस्त हो गए और किसी तरह जान बचाकर भागना ही उन्होंने मुनासिब समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed