फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Looting by taking the watchman hostage at the weighing center of the sugar mill

Muzaffarnagar News: चीनी मिल के तौल केंद्र पर चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट

Tue, 28 Feb 2023 07:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
Looting by taking the watchman hostage at the weighing center of the sugar mill
पुलिस ने चौकीदार को बंधन मुक्त कराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लकड़संधा में तितावी चीनी मिल के दो तौल केंद्रों पर बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट की। पुलिस ने चौकीदार को बंधन मुक्त कराया।
लकड़संधा के जंगल में दधेडू पुलिस चौकी से कुछ दूर तितावी चीनी मिल के एक ही प्लॉट में दो तौल केंद्र हैं। केंद्रों पर लकड़संधा निवासी प्रमोद चौकीदार है। सोमवार की रात वह केंद्र पर आराम कर रहा था। इसी दौरान कई बदमाशों ने वहां पहुंच कर उसे हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। दोनों तौल केंद्रों से 10 क्विंटल बाट लूट लिए। मारपीट भी की। चौकीदार को बंधक हालत में छोड़कर बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन

काफी देर बाद थाना चरथावल की दधेडू पुलिस चौकी कर्मी उधर से गुजरे तो उन्होंने चौकीदार प्रमोद को बंधन मुक्त कराया। चीनी मिल के सुपरवाइजर प्रमोद शर्मा ने बताया कि चौकीदार के सिर में चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोबाइल टावर से बैटरी चोरी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के गांव बड़कली के जंगल में रिलायंस कंपनी का मोबाइल टावर हैं। सोमवार की रात चोरों ने वहां से तीन लाख की तीन बैटरी चोरी कर ली। कंपनी के सुपरवाइजर अनुराग तेवतिया ने बताया कि टावर के सेंसर से चोरी का पता चला। पुलिस भी रात में ही मौके पर पहुंच गई। शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed