फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Looters did not even tease customers

रेकी कर दिया गया घटना को अंजाम

Wed, 06 Nov 2019 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Looters did not even tease customers
ग्राहकों को लुुटेरों ने छेड़ा तक नहीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भरतिया कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई लूट की घटना को लुटेरों ने सुनियोजित तरीके से रेकी करने के बाद ही अंजाम दिया। लुटेरे जिस तरह सीधे दुकान में घुसे और सराफ व उसके बेटे-भतीजे से मुखातिब हुए, उससे साफ है कि लुटेरे दुकान के मालिक व उनके परिजनों से भलीभांति परिचित थे। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के समय दुकान में दो महिलाओं समेत चार लोग ओर भी थे, लेकिन लुटेरों ने उन्हें छेड़ा तक नहीं। दुकान में फायरिंग होते ही उक्त सभी लोग वहां से जान बचाकर भाग निकले थे, लेकिन एक ग्राहक वहीं बैठा रहा, जिससे पुलिस ने पूछताछ भी की और उसने पीड़ित सराफ की बातों की ही पुष्टि की है।

सीसीटीवी फुटेज की जब्त
मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी निवासी सराफ की दुकान में लूटपाट व फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सराफ की दुकान में अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैँ, जिनमें पूरी वारदात मौजूद है। इसके अलावा नवीन मंडी के बाहर लगे कैमरों में भी बदमाश कैद हुए हैं। पुलिस ने उक्त सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जब्त कर ली है, जिनके आधार पर लुटेरों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि देर रात तक पुलिस को इसमें सफलता नहीं मिल पाई थी, क्योंकि लुटेरे पूरी तरह से अपने चेहरों को छिपाए हुए थे। उधर, पुलिस को मौके से 12 बोर का एक खोका मिला है। बदमाशों ने भागते हुए भी फायर किया था, ताकि कोई उनका पीछा न कर सके।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed