{"_id":"64998bfaefc3160d49038c94","slug":"looted-gold-and-silver-jewelery-from-the-newlyweds-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-2463-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नवविवाहिता से सोने चांदी के आभूषण लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नवविवाहिता से सोने चांदी के आभूषण लूटे
Mon, 26 Jun 2023 06:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 26 Jun 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। देर रात बदमाशों ने सुल्तानपुर गांव के लिंक मार्ग पर तमंचे से आतंकित कर बाइक सवार नवविवाहिता से सोने चांदी के आभूषण लूट लिए। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी है। पुलिस ने घटना को आपसी विवाद बताया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी मदन सिंह ने बताया कि उसकी भतीजी की शादी 22 जून को शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव चलसीना मानकपुर में हुई थी। उसका भतीजा कमल अपनी बहन और जीजा दिनेश के साथ बाइक द्वारा देर रात अपने गांव सुल्तानपुर आ रहा था। बुढ़ाना-सुल्तानपुर मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। तमंचे से आतंकित कर बदमाशों ने नवविवाहिता से सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। लूट की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणाें ने दो बदमाशों को पकड़ लिया। एक बदमाश आभूषण लेकर मौके से फरार हो गया।
आरोप है कि उमरपुर गांव के कई युवक गांव में पहुंचे तथा अपने साथियों को छुड़वाकर ले गए। घटना की तहरीर नवविवाहिता के चाचा मदन सिंह ने कोतवाली में दी है। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि मामला दो पक्षों के बीच विवाद का है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।