फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   loniv employee, home guard died in election duty

लोनिवि कर्मचारी, होमगार्ड की चुनाव ड्यूटी में मौत

Fri, 11 Feb 2022 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
loniv employee, home guard died in election duty
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में जनपद में हुए मतदान से पूर्व चुनाव ड्यूटी में तैनात लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी और होमगार्ड समेत दो की मौत हो गई है। दोनों की मौत हार्ट अटैक से होने की बात सामने आ रही है, जिनके शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचेंडा रोड निवासी मुकेश कुमार शर्मा पुत्र विष्णुदत्त शर्मा लोक निर्माण विभाग में कर्मचारी थे। पहले चरण के मतदान में उनकी चुनाव ड्यूटी नवीन मंडी स्थल पर लगाई गई थी। मतदान शुरू होने से महज कुछ घंटे पहले बुधवार रात चुनाव ड्यूटी पर नवीन मंडी स्थल में ही मुकेश कुमार शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथी कर्मचारी तत्काल उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर नई मंडी थाना पुलिस ने मुकेश कुमार शर्मा के परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, जनपद सोनभद्र के बावनी थाना क्षेत्र निवासी सोमांक राम पुत्र गबाहुर पुलिस विभाग में बतौर होमगार्ड तैनात थेे। प्रथम चरण के मतदान के दौरान उनकी ड्यूटी तितावी थाना क्षेत्र में लगी हुई थी। सुबह शुरू होने वाले मतदान से ठीक पहले उनकी हालत अचानक बिगड़ने पर साथी कर्मचारी तत्काल उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उन्हें नाजुक हालत में आईसीयू में भर्ती किया गया। वहां देर रात उपचार के दौरान होमगार्ड सोमांक राम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम सीबी सिंह ने बताया कि ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों का बीमा होता है। इन दोनो की सूचना आयोग को भेजी जा रही है। आयोग से अनुमति के बाद मुआवजा राशि परिजनों को दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed