{"_id":"6833696b61c04c89fa01bbb5","slug":"long-route-roadways-buses-do-not-pass-through-the-town-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-146444-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कस्बे के अंदर से नहीं गुजरती लंबे रूट की रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कस्बे के अंदर से नहीं गुजरती लंबे रूट की रोडवेज बसें
विज्ञापन
-शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समस्या का समाधान, यात्रियों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की लंबे रूट की बसों के कस्बे के अंदर से नहीं गुजरने से कस्बे व देहात क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दिल्ली देहरादून बाईपास पर जाकर घंटों इंतजार कर बसें मिलती हैं। कई बार मांग करने के बावजूद आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
दिल्ली-देहरादून बाईपास को बने हुए करीब दस वर्ष बीत चुके हैं। बाईपास बनने के कुछ दिन बाद ही रोडवेज की बसों का संचालन कस्बे के अंदर से बंद होकर बाईपास से शुरू हो गया था, तभी से उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड प्रदेश परिवहन निगम की लंबे रूट की बसें कस्बे के अंदर से न गुजरकर बाईपास से गुजर रही हैं। इससे कस्बे व आसपास देहात क्षेत्र के यात्रियों को दिल्ली, मेरठ, हापुड़ व देहरादून और हरियाणा, राजस्थान आदि जाने के लिए दिल्ली देहरादून बाईपास पर जाकर बसें पकड़नी पड़ती हैं। चालक बसें नहीं रोकते तब यात्रियों को घंटों-घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ता है। कस्बे व क्षेत्रवासियों ने परिवहन विभाग से लंबे रूट की बसों को कस्बे के अंदर से गुजारने की मांग की है। इस सम्बंध में कस्बा निवासी इरशाद फरीदी, सतविंदर सिंह बेदी, ललित सिंगल, ब्रज किशोर गुप्ता, भूराहेड़ी निवासी किरण पाल राठी का कहना है कि बसों को कस्बे के अंदर से जाने की व्यवस्था कराई जाए उधर,परिवहन निगम के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा का कहना है कि इस मामले में चेकिंग करा कर कार्रवाई कराएंगे।