फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Long route buses do not come to the town

कस्बे से रोडवेज बसें न गुजरने से लोग परेशान

Sun, 21 Feb 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Long route buses do not come to the town
पुरकाजी। लंबे रूट की बसें कस्बे के अंदर से नहीं गुजरने से यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते लोगों को बस के लिए करीब दो किलोमीटर का सफर तय कर बाईपास तक पहुंचकर घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

दिल्ली-दून हाईवे पर कस्बे के बाहर बाईपास बने करीब छह वर्ष बीत चुके हैं। इसके बाद से उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड रोडवेज की लंबे रूट की बसें बाईपास से गुजरने लगी हैं। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को करीब दो किलोमीटर दूर बाईपास जाना पड़ता है। वहीं, लंबे रूट की बसों के आने तक इंतजार करना पड़ता है। इतना ही नहीं रात में बस चालक यात्रियों को बाईपास पर ही उतारकर चले जाते हैं। जिससे उन्हें कस्बे में आने के लिए भारी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। इस दौरान आपराधिक वारदात होने की आशंका रहती है। क्षेत्र के लोगों द्वारा इस संबंध में परिवहन निगम अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है परंतु समाधान नहीं किया गया। कस्बा निवासी अर्जुन गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, मणिकांत गोयल, नीशू गोयल, दीपक कौशिक, रिंकू मेहता, लवी अग्रवाल, बब्बर बेदी, राजू सोढ़ी, अन्नू चौधरी, नफीस फरीदी, अफजाल व शाहनवाज ने लंबे रूट की बसों को कस्बे से निकालने के निर्देश देने की मांग की।
विज्ञापन

इस संबंध में चेयरमैन जहीर फारूकी का कहना है कि लंबी दूरी की बसों का संचालन कस्बे के अंदर से कराने के लिए कई बार रोडवेज के एआरएम को बुलाकर बात की जा चुकी है परंतु समाधान नहीं हुआ है। वहीं, विधायक प्रमोद ऊंटवाल का कहना है कि इस संबंध में जल्द ही आरएम सहारनपुर से वार्ता करके रोडवेज बसों को कस्बे से होकर निकलने का निर्देश जारी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed