भोपा (मुजफ्फरनगर)। सिक्किम हादसे में शहीद हुए सेना के नायक लोकेश सहरावत को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मुजफ्फरनगर बाईपास से युसूफपुर गांव तक उनके पार्थिव शरीर पर जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा की। जनप्रतिनिधियों, सेना, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के अलावा हजारों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
रविवार को मुजफ्फरनगर बाईपास से शहीद की अंतिम यात्रा शुरू हुई। युवाओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। पार्थिव शरीर को कुछ समय उनके आवास पर रखा गया। परिवार ने अंतिम दर्शन किए। इसके बाद मुख्य मार्ग के निकट उनके निजी कृषि भूमि पर पार्थिव शरीर को ले जाया गया। चचेरे भाई अभिनव ने मुखाग्नि दी तो हर आंख नम हो उठी।

शहीद लोकेश सहरावत को अंतिम विदाई देते एसएसपी विनीत जायसवाल- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर :::::::::: यूसुफपुर निवासी शहीद लोकेश सहरावत की फाइल फोटो।- फोटो : MUZAFFARNAGAR