फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Locks hanging on poultry forms due to panic of bird flu

बर्ड फ्लू के चलते हैदरपुर वेटलैंड में निगरानी बढ़ी

Sat, 09 Jan 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Locks hanging on poultry forms due to panic of bird flu
मोरना क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म पर लटके ताले - फोटो : KHATAULI
बर्ड फ्लू की दहशत से पोल्ट्री फॉर्मों पर लटके ताले
विज्ञापन

मोरना। कोरोना के साथ अब पूरे देश में बर्ड फ्लू को लेकर एक बार फिर दहशत बढ़ रही है। मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म मालिकों में दहशत व्याप्त है। जिसके चलते क्षेत्र के पोल्ट्री फार्मों पर ताले लटके नजर आ रहे हैं।
फार्म मालिकों का कहना है कि कोरोना काल के नुकसान से वह अभी तक नहीं उबर पाए थे कि बर्ड फ्लू जैसी समस्या आ गई है। कुछ पोल्ट्री मालिकों ने बताया कि बर्ड फ्लू की दहशत से माल को जल्दी बेचना पड़ा है और जिन फार्मों में अभी मुर्गियां हैं, वे जैसे तैसे ऐहतियात बरतकर फार्मों का संचालन कर रहे हैं। डाक्टरों ने महीने भर मुर्गियों का मीट खाने से बचने के लिए कहा है। जिले में अब तक किसी पक्षी की फ्लू की वजह से मौत दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

हैदरपुर वेटलैंड में पक्षियों पर नजर रखने के लिए टीम गठित
मीरापुर। बर्ड फ्लू के चलते प्रदेश में हाई अलर्ट जारी होने के बाद हैदरपुर वेटलैंड में भी प्रवासी पक्षियों पर नजर रखने के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। वन विभाग की ओर से पक्षियों की निगरानी के लिए टीम गठित कर दी गई है, जो मोटरबोट के जरिए पक्षियों की देखरेख में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी मोहन कुमार बहुखंडी ने बताया कि हैदरपुर वेटलैंड में प्रवासी पक्षियों के बीच महामारी फैलने की आशंका में अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रवासी पक्षियों की देखभाल के लिए वनकर्मियों की टीमें गठित कर दी गईं हैं, जो मोटरबोट के जरिये भी गंगा में प्रवास कर रहे पक्षियों पर नजर रखे हुए हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में बर्ड फ्लू का कोई मामला अब तक प्रकाश में नहीं आया है। हैदरपुर वेटलैंड में मंगोलिया, साईबेरिया, यूरोप के देशों व हिमाचल क्षेत्र से लगभग 33 हजार विदेशी पक्षी इस समय प्रवास कर रहे हैं, जिनकी देखभाल व सुरक्षा लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed