फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Locks found on sewerage treatment plant

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर लटके मिले ताले  

Mon, 07 May 2018 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Mon, 07 May 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
Locks found on sewerage treatment plant
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम। - फोटो : अमर उजाला
पालिकाध्यक्ष के साथ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निरीक्षण को पहुंचे डीएम को ताले लगे मिले। किदवईनगर में पालिका प्रशासन के निर्देशन में एसटीपी की इकाई लंबे अरसे से सही काम नहीं कर पा रही है। प्लांट पर तालेबंदी देख डीएम ने जलकल अभियंता से नाराजगी जताई।  डीएम ने कहा कि पालिका के अफसर अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाए। आम जन से जुड़ी किसी योजना में लापरवाही बरती गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम राजीव शर्मा ने रविवार को चेयरमैन अंजू अग्रवाल के साथ शहर में पालिका के कार्यों का निरीक्षण किया। टाउनहाल रोड पर पीस लाइब्रेरी और पालिका के क्वार्ट्स के पास की खाली भूमि का अवलोकन किया।
विज्ञापन


बाद में आर्यपुरी में स्थित नेहरू नेत्र चिकित्सालय परिसर में खाली जमीन पर अंडर ग्राउंड पार्किंग स्थल, बहुमंजिल लिफ्टयुक्त आधुनिक कॉम्पलेक्स और  लाइब्रेरी का निर्माण कराने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने जेई रामप्रसाद यादव को भूमि का लेआउट और डीपीआर तैयार कराने के निर्देश दिए। इसके बाद रुडकी रोड स्थित नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि इंटरमीडिएट विज्ञान और गृह विज्ञान की कॉलेज को मान्यता दिलाई जाएगी।

भगत सिंह रोड पर सब्जी मंडी क्षेत्र में पालिका की भूमि के उपयोग पर विचार विमर्श हुआ। डीएम ने बहु मंजिल लिफ्ट युक्त सब्जी मंडी और फल मार्केट बनाने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। यहां से डीएम और पालिकाध्यक्ष किदवईनगर स्थित एसटीपी प्लांट पर पहुंचे। जहां ताले लटके मिले।


डीएम ने फोन पर जलकल अभियंता से नाराजगी जताई। उन्होंने प्लांट को सही रुप से चलाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि प्लांट के खाली पड़े कमरों में कैंटीन खोली जाए। डीएम के निरीक्षण से पालिका के अफसरों और कर्मचारियों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed